JEE Main 2026: कल शुरू होगा जेईई मेंस के लिए 40 दिन का मुफ्त क्रैश कोर्स, आईआईटी के एक्सपर्ट कराएंगे तैयारी
JEE Main 2026 Crash Course: अगर आप जेईई मेंस 2026 में शामिल होने की योजना बना रहे हैं तो आपकी तैयारी को मजबूत करने की दिशा में यह क्रैश कोर्स मददगार साबित हो सकता है। इसमें आईआईटी के एक्सपर्ट परीक्षा की तैयारी कराएंगे। पंजीकरण प्रक्रिया चालू है, बैच 1 नवंबर, 2025 से शुरू होगा। कोर्स से जुड़ी विस्तृत जानकारी नीचे पढ़ें...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
JEE Main 2026 Preparation: जेईई मेन परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र आईआईटी कानपुर की ओर से उपलब्ध कराए जा रहे क्रैश कोर्स में शामिल होकर अपनी तैयारी को और मजबूत कर सकते हैं। संस्थान ने शिक्षा मंत्रालय की प्रमुख पहल "SATHEE" (Self Assessment Test and Help for Entrance Exams) के अंतर्गत एक फ्री 40-दिनों का ऑनलाइन क्रैश कोर्स लॉन्च किया है। यह कोर्स 1 नवंबर 2025 से शुरू हो रहा है और इसमें देशभर के छात्र निशुल्क भाग ले सकते हैं।
क्या-क्या पढ़ाया जाएगा इस क्रैश कोर्स में?
आईआईटी कानपुर द्वारा तैयार इस कोर्स में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स के पूरे सिलेबस को 40 दिनों में दोहराया जाएगा। इसमें शामिल हैं:
- IITians द्वारा संचालित लाइव और रिकॉर्डेड इंटरैक्टिव सेशन्स
- डेली प्रैक्टिस असाइनमेंट्स और लेसन-वाइज टेस्ट
- ऑल इंडिया लेवल मॉक टेस्ट सीरीज
- AI-बेस्ड परफॉर्मेंस एनालिसिस और पर्सनल प्रोग्रेस ट्रैकिंग
- फ्री गाइडेंस, मोटिवेशनल सेशन और डाउट सॉल्यूशन
छात्र सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक किसी भी समय लेक्चर और प्रैक्टिस कंटेंट तक पहुंच सकते हैं। सभी संसाधन "SATHEE" पोर्टल और इसके मोबाइल ऐप (Android और iOS) पर मुफ्त उपलब्ध हैं।
SATHEE प्लेटफॉर्म पर और कौन-कौन से कोर्स चल रहे हैं
SATHEE (sathee.education.gov.in) प्लेटफॉर्म को IIT कानपुर और शिक्षा मंत्रालय ने मिलकर लॉन्च किया था। इस पर JEE के साथ-साथ NEET, CUET, CLAT, ICAR, SSC, RRB और IBPS जैसी परीक्षाओं की भी फ्री तैयारी कराई जा रही है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के अनुरूप यह कोर्स कई भारतीय भाषाओं में उपलब्ध हैं ताकि अधिक से अधिक छात्रों तक पहुंच बनाई जा सके।
How to Register For IIT JEE Free Crash Course: क्रैश कोर्स के लिए ऐसे करें पंजीकरण
- साथी पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट sathee.education.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर “Free JEE Main 2026 Crash Course by IIT Kanpur” लिंक पर क्लिक करें।
- अपना मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी दर्ज कर पंजीकरण करें।
- कोर्स डैशबोर्ड पर जाकर अपनी कक्षाएं शुरू करें।
जल्द शुरू होगी जेईई मेंस के लिए आवेदन प्रक्रिया
एनटीए (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) की ओर से JEE Main 2026 परीक्षा जनवरी-फरवरी में आयोजित की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया कुछ ही दिनों में शुरू होने की संभावना है। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे SATHEE पोर्टल पर जाकर फ्री क्रैश कोर्स से तुरंत जुड़ें ताकि परीक्षा से पहले पूरा सिलेबस तैयार कर सकें।
कमेंट
कमेंट X