फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Founder of Super 30 Anand Kumar in Amar Ujala Samvaad, discussion on issues of education continues

Amar Ujala Samvad: संवाद के मंच पर आनंद कुमार; बोले- ऑफलाइन कोचिंग संस्थान आने वाले समय में बंद हो जाएंगे

Mon, 02 Sep 2024 05:30 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 02 Sep 2024 05:30 PM IST
सार

Amar Ujala Samvad: अमर उजाला संवाद के कार्यक्रम में सुपर-30 के संस्थापक आनंद कुमार भी पहुंचें। इस दौरान उन्होंने कोटा में छात्रों पर पड़ने वाले दबाव सहित कई मुद्दों पर बात की। 

विज्ञापन
Founder of Super 30 Anand Kumar in Amar Ujala Samvaad, discussion on issues of education continues
अमर उजाला संवाद में पहुंचे सुपर-30 के संस्थापक आनंद कुमार। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

Amar Ujala Samvad: आज अमर उजाला संवाद कार्यक्रम का आयोजन हरियाणा के गुरुग्राम में निर्धारित है। कार्यक्रम में शिक्षा जगत से जुड़ी कुछ जानी-मानी हस्तियां भी शामिल हुईं। इस लिस्ट में सुपर-30 के संस्थापक आनंद कुमार का नाम भी शामिल हैं। आनंद कुमार की जीवन यात्रा काफी प्रेरणादायक है। अगर आप इनका संघर्षों से भरा सफर जानना चाहते हैं, तो यहां पढ़ सकते हैं। इसके अलावा, आइए जानते हैं उन्होंने मंच पर किन मुद्दों पर बात की...
विज्ञापन

 

Founder of Super 30 Anand Kumar in Amar Ujala Samvaad, discussion on issues of education continues
अमर उजाला संवाद में आनंद कुमार - फोटो : अमर उजाला

समाज की ओर से बच्चे के दिमाग पर दबाव पड़ता है

आनंद कुमार ने कहा कि गणित मेरा सबसे पसंदीदा खेल है। एक अच्छा टीचर रिजल्ट के लिए नहीं, बल्कि कड़ी मेहनत के लिए अपने स्टूडेंट को बधाई और बढ़ावा देता है। हर माता-पिता अपने अधूरे सपने को बच्चों के आंखों से पूरा होते देखना चाहते हैं। समाज की ओर से भी बच्चे के दिमाग पर अनावश्यक दबाव पड़ता है। बच्चा बिना मर्जी के लिए पढ़ाई करने के लिए मजबूर हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चे पर अनावश्यक दबाव न बनाएं अभिभावक: आनंद कुमार

आनंद कुमार ने अभिभावकों के लिए कहा कि उन्हें बच्चों पर अनावश्क दबाव नहीं डालना चाहिए, बच्चों को अपनी प्रतिभा पहचानने का मौका देना चाहिए। कुमार ने कहा हर माता-पिता अपने अधूरे सपनों को बच्चों के द्वारा पूरा होता देखना चाहते हैं और बच्चें बेचारे दबाव में आ जाते हैं। समाज का प्रभाव कहीं न कहीं उन बच्चों पर डायरेक्ट इनडायरेक्ट आता है। बच्चें न चाहते हुए भी वह करने के लिए मजबूर होते हैं, जिसे करने में उनकी रुचि भी नहीं होती। इसलिए जरूरी है कि उन्हें उनकी प्रतिभा, रुचि का क्षेत्र पहचानने का मौका देना चाहिए।

विज्ञापन

शिक्षक की भी महत्वपूर्ण भूमिका

एक अच्छे शिक्षक का भी दायित्व होता है कि वह बच्चे के हुनर को तराशकर बाहर लाने में उनकी मदद करे। एक वाक्या याद करते हुए आनंद ने बताया, "एक बच्चा बहुत अच्छी पेंटिंग करता था, तो हमने उसे कहा कि जाओ तुम पेंटिंग सीखो, हम मदद करेंगे। आज के समय में वह बच्चा अमेरिका में एक बहुत बड़ा डिजाइनर है। शिक्षक कुम्हार है और छात्र मिट्टी।"

आने वाले समय में बंद हो जाएंगी ऑफलाइन क्लासेज: आनंद कुमार

ऑनलाइन क्लासेस में बहुत प्रयोग होने बाकी हैं। ये और दिलचस्प बनेंगी। दूर बैठे बच्चे भी सीख सकेंगे, तब ऑफलाइन कोचिंग संस्थान आने वाले समय में बंद हो जाएंगे। 

अगले साल तक ऑनलाइन क्लासेज लाने की तैयारी

ऑनलाइन कक्षाओं पर 99% प्रयोग नहीं हुए हैं। अगले साल तक हम भी ऑनलाइन माध्यम से घर-घर पहुंच बनाकर छात्रों को पढ़ाएंगे। आने वाले समय में हर छात्र को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से अच्छी शिक्षा मिल पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed