Amar Ujala Samvad: संवाद के मंच पर आनंद कुमार; बोले- ऑफलाइन कोचिंग संस्थान आने वाले समय में बंद हो जाएंगे
Amar Ujala Samvad: अमर उजाला संवाद के कार्यक्रम में सुपर-30 के संस्थापक आनंद कुमार भी पहुंचें। इस दौरान उन्होंने कोटा में छात्रों पर पड़ने वाले दबाव सहित कई मुद्दों पर बात की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समाज की ओर से बच्चे के दिमाग पर दबाव पड़ता है
आनंद कुमार ने कहा कि गणित मेरा सबसे पसंदीदा खेल है। एक अच्छा टीचर रिजल्ट के लिए नहीं, बल्कि कड़ी मेहनत के लिए अपने स्टूडेंट को बधाई और बढ़ावा देता है। हर माता-पिता अपने अधूरे सपने को बच्चों के आंखों से पूरा होते देखना चाहते हैं। समाज की ओर से भी बच्चे के दिमाग पर अनावश्यक दबाव पड़ता है। बच्चा बिना मर्जी के लिए पढ़ाई करने के लिए मजबूर हो जाता है।
बच्चे पर अनावश्यक दबाव न बनाएं अभिभावक: आनंद कुमार
आनंद कुमार ने अभिभावकों के लिए कहा कि उन्हें बच्चों पर अनावश्क दबाव नहीं डालना चाहिए, बच्चों को अपनी प्रतिभा पहचानने का मौका देना चाहिए। कुमार ने कहा हर माता-पिता अपने अधूरे सपनों को बच्चों के द्वारा पूरा होता देखना चाहते हैं और बच्चें बेचारे दबाव में आ जाते हैं। समाज का प्रभाव कहीं न कहीं उन बच्चों पर डायरेक्ट इनडायरेक्ट आता है। बच्चें न चाहते हुए भी वह करने के लिए मजबूर होते हैं, जिसे करने में उनकी रुचि भी नहीं होती। इसलिए जरूरी है कि उन्हें उनकी प्रतिभा, रुचि का क्षेत्र पहचानने का मौका देना चाहिए।
शिक्षक की भी महत्वपूर्ण भूमिका
एक अच्छे शिक्षक का भी दायित्व होता है कि वह बच्चे के हुनर को तराशकर बाहर लाने में उनकी मदद करे। एक वाक्या याद करते हुए आनंद ने बताया, "एक बच्चा बहुत अच्छी पेंटिंग करता था, तो हमने उसे कहा कि जाओ तुम पेंटिंग सीखो, हम मदद करेंगे। आज के समय में वह बच्चा अमेरिका में एक बहुत बड़ा डिजाइनर है। शिक्षक कुम्हार है और छात्र मिट्टी।"आने वाले समय में बंद हो जाएंगी ऑफलाइन क्लासेज: आनंद कुमार
ऑनलाइन क्लासेस में बहुत प्रयोग होने बाकी हैं। ये और दिलचस्प बनेंगी। दूर बैठे बच्चे भी सीख सकेंगे, तब ऑफलाइन कोचिंग संस्थान आने वाले समय में बंद हो जाएंगे।
अगले साल तक ऑनलाइन क्लासेज लाने की तैयारी
ऑनलाइन कक्षाओं पर 99% प्रयोग नहीं हुए हैं। अगले साल तक हम भी ऑनलाइन माध्यम से घर-घर पहुंच बनाकर छात्रों को पढ़ाएंगे। आने वाले समय में हर छात्र को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से अच्छी शिक्षा मिल पाएगी।
कमेंट
कमेंट X