फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   FMGE June 2025: Registration process begins, apply by May 17; Exam on July 26; Know Other Details here

FMGE June 2025: एफएमजीई जून सत्र के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू, 17 मई तक करें आवेदन; 26 जुलाई को परीक्षा

Mon, 28 Apr 2025 05:40 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Mon, 28 Apr 2025 05:40 PM IST
सार

FMGE Registration June 2025: एनबीईएमएस एफएमजीई जून 2025 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा 26 जुलाई को आयोजित होगी।

विज्ञापन
FMGE June 2025: Registration process begins, apply by May 17; Exam on July 26; Know Other Details here
NBEMS - फोटो : freepik

विस्तार

FMGE Registration June 2025: विदेश से मेडिकल डिग्री हासिल करने वाले उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेस (NBEMS) ने  पंजीकरण करने की प्रक्रिया आज यानी 28 अप्रैल 2025 से शुरू कर दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार जो एनबीईएमएस एफएमजीई जून 2025 के लिए पंजीकरण करना चाहते हैं, वे एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने के लिए विंडो 17 मई (11:55 बजे) तक खुली रहेगी।

विज्ञापन

22 से 24 मई तक कर सकेंगे फॉर्म में संशोधन

बोर्ड की तरफ से जारी आधिकारिक कैलेंडर के अनुसार, सभी प्रकार के शुल्क का भुगतान करने के बाद फॉर्म संपादन के लिए विंडो 22 से 24 मई 2025 तक खुली रहेगी। फाइनल एडिट विंडो 6 जून से 9 जून तक उपलब्ध रहेगी। इस दौरान उम्मीदवार अपनी अपलोड की गई फोटोज को अगर उसमें कुछ गड़बड़ी हो गई है तो सुधार सकते हैं। आवेदन में अपलोड दस्तावेजों से संबंधित कमियों को दूर करने का अंतिम मौका 10 जुलाई (रात 11:55) तक रहेगा।

विज्ञापन

26 जुलाई को होगी परीक्षा

एनबीईएमएस एफएमजीई जून 2025 परीक्षा 26 जुलाई 2025 को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों को 10 जुलाई तक सिटी स्लिप और 22 जुलाई 2025 तक एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। परीक्षा के बाद 26 अगस्त 2025 को परिणाम घोषित किया जाएगा। 

FMGE June 2025:  रजिस्ट्रेशन शुल्क और दस्तावेज

एफएमजीई जून 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क 5,250 रुपये है, जिसमें 18% (945 रुपये) जीएसटी शामिल होगा। कुल मिलाकर परीक्षा के लिए 6,195 रुपये का भुगतान करना होगा। 

रजिस्ट्रेशन के दौरान उम्मीदवारों को कुछ आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे, जैसे:

  • उम्मीदवार को आवेदन प्रक्रिया के दौरान 2 हालिया फोटो अपलोड करनी होंगी। फोटो की अधिकतम साइज 80 KB होनी चाहिए।
  • उम्मीदवार को सफेद पृष्ठ पर सिग्नेचर करने होंगे और इमेज को JPEG या JPG फॉर्मेट में अपलोड करना होगा।
  • उम्मीदवार को नीले या काले स्याही से अंगूठे का निशान देना होगा, और उसे 200 dpi के स्कैनर रेजोल्यूशन के साथ अपलोड करना होगा।

FMGE June 2025: आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
  • होम पेज पर एफएमजीई जून 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को पंजीकरण लिंक मिलेगा।
  • पंजीकरण विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed