पहली बार : सेना की तोपखाना रेजिमेंट में पांच महिला अधिकारी हुईं शामिल, चीन-पाक सीमा पर होगी तैनाती
Women Army Officers into Artillery Regiments: भारतीय सेना ने पहली बार पांच महिला अधिकारियों को अपनी आर्टिलरी रेजिमेंट (तोपखाना रेजिमेंट) में शामिल किया है।
विस्तार
Women Army Officers into Artillery Regiments: भारतीय सेना ने पहली बार पांच महिला अधिकारियों को अपनी आर्टिलरी रेजिमेंट (तोपखाना रेजिमेंट) में शामिल किया है। महिला अधिकारी शनिवार को चेन्नई में ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (OTA) में अपना प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद रेजिमेंट ऑफ आर्टिलरी में शामिल हो गई हैं।
ओटीए चेन्नई में हुई पासिंग आउट परेड में 186 कैंडिडेट शामिल थे। इनमें 29 कैंडिडेट भूटान के नागरिक हैं। पासिंग आउट परेड का रिव्यू बांग्लादेश के सेना प्रमुख सीओएएस जनरल एसएम शफीउद्दीन अहमद ने किया।
Gen SM Shafiuddin Ahmed, #COAS, #BangladeshArmy reviewed the Passing Out Parade at Officers' Training Academy #OTA, #Chennai & complimented the cadets for an impeccable parade. 186 Cadets, including 29 Cadets from #Bhutan, passed out from the hallowed portals of #OTA.#IndianArmy pic.twitter.com/8MeKHyD77q
— ADG PI - INDIAN ARMY (@adgpi) April 29, 2023
Artillery Regiments तीन को चीन तो दो को पाकिस्तानी सीमा पर तैनाती
सैन्य सूत्रों ने बताया कि रेजिमेंट ऑफ आर्टिलरी में शामिल होने वाली महिला अधिकारियों में लेफ्टिनेंट महक सैनी, लेफ्टिनेंट साक्षी दुबे, लेफ्टिनेंट अदिति यादव और लेफ्टिनेंट पवित्र मुदगिल शामिल हैं। सूत्रों ने कहा कि पांच महिला अधिकारियों में से तीन को चीन की सीमा पर तैनात इकाइयों में तैनात किया गया है और अन्य दो को पाकिस्तान से लगती सीमा के पास "चुनौतीपूर्ण स्थानों" पर तैनात किया गया है।
After completing their training at #OTA, #Chennai, five women officers were commissioned into the Regiment of Artillery for the first time ever. The Director General of Artillery (Designate), welcomed the Women Officers in the Regiment during the #POP.#IndianArmy… pic.twitter.com/MKbn5xAEMz
— ADG PI - INDIAN ARMY (@adgpi) April 29, 2023
Artillery Regiments जनवरी में की गई थी पहल
एक सूत्र ने कहा कि आर्टिलरी रेजिमेंट में महिला अधिकारियों की कमीशनिंग भारतीय सेना में चल रहे बदलाव के दौर का बड़ा प्रमाण है। जनवरी 2023 में ही थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे ने आर्टिलरी इकाइयों में महिला अधिकारियों को नियुक्त करने के निर्णय की घोषणा की। बाद में इस प्रस्ताव को सरकार ने मंजूरी दे दी थी। इसके बाद भारतीय सेना ने पहली बार अपनी तोपखाना (आर्टिलरी) रेजीमेंट में पांच महिला अधिकारियों को शामिल किया है।
कमेंट
कमेंट X