NEET UG 2025: सीबीटी या पेपर-पेन... किस मोड में होगी नीट यूजी परीक्षा? अगले सप्ताह तक आएगा फैसला
NEET UG 2025 Registration Date: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है कि नीट यूजी परीक्षा ऑनलाइन आयोजित होगी या पारंपरिक पेन और पेपर मोड में होगी, इसका निर्णय जल्द लिया जाएगा। अंतिम निर्णय अगले सप्ताह तक जारी किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NEET UG 2025: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) ने काशी तमिल संगमम 3.0 पोर्टल लॉन्च के अवसर पर कहा कि राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (NEET UG 2025) को लेकर अंतिम निर्णय अगले सप्ताह तक जारी किया जाएगा। यह अपेक्षा है कि नीट यूजी परीक्षा की आधिकारिक अधिसूचना नई वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
NEET UG 2025 Notification: नीट परीक्षा का प्रारूप अगले सप्ताह होगा तय
काशी तमिल संगमम 3.0 के शुभारंभ के बाद धर्मेंद्र प्रधान ने बताया, "नीट यूजी 2025 परीक्षा ऑनलाइन आयोजित की जाएगी या पारंपरिक पेन और पेपर मोड में, इसका निर्णय जल्द लिया जाएगा।"
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने इस वर्ष नीट यूजी के लिए कुछ महत्वपूर्ण बदलावों की घोषणा की है। एनटीए ने कहा है कि उम्मीदवारों को नीट यूजी के लिए पंजीकरण करते समय स्वचालित स्थायी शैक्षणिक खाता रजिस्ट्री (Automated Permanent Academic Account Registry - APAAR ID) और आधार सत्यापन की आवश्यकता होगी।
पिछली अनियमितताओं के बावजूद एनटीए को मिली जिम्मेदारी
हालांकि, पिछले साल कई आरोप और अनियमितताएं सामने आई थीं, जिसके कारण कई छात्रों ने सुप्रीम कोर्ट तक गुहार लगाई थी। बावजूद इसके, इस बार भी नीट यूजी का आयोजन एनटीए द्वारा ही किया जाएगा। वर्ष 2024 में, 23 लाख से अधिक छात्रों ने परीक्षा दी थी। परीक्षा में गड़बड़ियों के चलते कई मामलों की जांच पुलिस और सीबीआई द्वारा की गई थी।
NEET UG 2025: संभावित बदलाव
पिछले वर्ष के पेपर लीक कांड के बाद, शिक्षा मंत्रालय ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर एनटीए की कार्यशैली की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया। इस समिति की अध्यक्षता भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के पूर्व प्रमुख के राधाकृष्णन ने की। समिति ने सुझाव दिया कि नीट यूजी परीक्षा को कई सत्रों में आयोजित किया जाए ताकि लाखों छात्रों की परीक्षा प्रक्रिया को सुव्यवस्थित किया जा सके।
पेपर लीक रोकने के लिए नए उपाय
पैनल ने परीक्षा में पारदर्शिता लाने के लिए कंप्यूटर आधारित पेन-एंड-पेपर प्रारूप की सिफारिश की है। इसके अनुसार, प्रश्न पत्र को परीक्षा केंद्रों पर डिजिटल माध्यम से भेजा जाएगा और वहीं प्रिंट करके छात्रों को प्रदान किया जाएगा। यह व्यवस्था परीक्षा में किसी भी प्रकार की धांधली को रोकने में मदद करेगी।
NEET UG 2025 की यह प्रक्रिया भारतीय मेडिकल शिक्षा के सबसे बड़े प्रवेश परीक्षा को अधिक सुरक्षित और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से लागू की जा रही है। छात्र अब इस बहुप्रतीक्षित निर्णय का इंतजार कर रहे हैं।
कमेंट
कमेंट X