IIT Palakkad: आईआईटी परिसर में अज्ञात व्यक्ति का अंतिम वर्ष की छात्रा पर हमला, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
IIT Palakkad Campus Attack: आईआईटी परिसर में एक छात्रा पर पीछे से हमला कर उसे घायल कर दिया गया। छात्रा को पहले सरकारी अस्पताल और बाद में कोयंबटूर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
IIT Palakkad: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान के परिसर में एक अज्ञात व्यक्ति ने कथित रूप से हमला कर अंतिम वर्ष की एक छात्रा को घायल कर दिया। मंगलवार को पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
तमिलनाडु के सलेम की रहने वाली यह छात्रा फिलहाल कोयंबटूर के एक अस्पताल में इलाज करा रही है। कासाबा पुलिस के अनुसार, यह घटना सोमवार रात को हुई। चलते समय उस पर पीछे से हमला किया गया और उसके माथे पर चोटें आईं।
उसे घायल अवस्था में पड़ा देखकर, साथी छात्र और आईआईटी अधिकारी उसे जिले के एक सरकारी अस्पताल ले गए, जहां से उसे कोयंबटूर के एक निजी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।
सुरक्षा में चूक के आरोप पर छात्रों का विरोध प्रदर्शन
हालांकि हमलावर की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है, पुलिस ने बाहरी हमलावर की संभावना को खारिज कर दिया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना के संबंध में सोमवार को ही मामला दर्ज कर लिया गया है और गहन जांच जारी है।
उन्होंने कहा, "फिलहाल, हमें परिसर में बाहरी लोगों के घुसपैठ की कोई संभावना नहीं दिख रही है। यह 600 एकड़ से अधिक का विशाल परिसर है और केवल अंदर के लोग ही इस जगह से परिचित हैं।"
अधिकारी ने बताया कि घायल छात्रा के पास पुलिस को बताने के लिए कुछ महत्वपूर्ण जानकारी है और उसकी हालत स्थिर होने के बाद उसका विस्तृत बयान दर्ज किया जाएगा।
हालांकि, सुरक्षा में चूक का आरोप लगाते हुए सोमवार रात को बड़ी संख्या में छात्रों ने आईआईटी परिसर में विरोध प्रदर्शन किया।
कमेंट
कमेंट X