Exam Tips: एसबीआई बैंक क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 22 फरवरी से, सफल होने के लिए एक प्रयास ही काफी; जानें कैसे
SBI Clerk 2025 Exam: एसबीआई बैंक क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा का समय अब बेहद नजदीक है। प्रारंभिक परीक्षा 22, 27, 28 फरवरी और 1 मार्च 2025 को आयोजित की जाएगी। ऐसे में आइए जानते हैं एक ही प्रयास में किस तरह सफलता पा सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
SBI Exam Tips: जो उम्मीदवार आगामी 22 फरवरी से शुरू होने वाली एसबीआई क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा-2025 में शामिल होने की योजना बना रहे हैं, उन्हें अपने पहले प्रयास में इस परीक्षा को पास करने के लिए एक मजबूत रणनीति के साथ तैयारी करनी चाहिए। एसबीआई क्लर्क सबसे महत्त्वपूर्ण बैंक परीक्षाओं में से एक है, जिसमें हर साल लाखों उम्मीदवार शामिल होते हैं। इस परीक्षा में कामयाब होने का असली रहस्य सिर्फ यह नहीं है कि आप क्या पढ़ते हैं, बल्कि यह भी है कि आप कैसे पढ़ते हैं। कुछ कारगर टिप्स की सहायता से आप इस परीक्षा में पहले ही प्रयास में सफल हो सकते हैं।
संख्यात्मक क्षमता की योजना
इस सेक्शन में सरलीकरण, डाटा इंटरप्रिटेशन, नंबर सिस्टम, साधारण ब्याज और चक्रवृद्धि ब्याज आदि से प्रश्न पूछे जाते हैं। तेज गणना के लिए वैदिक गणित की तरकीबों का उपयोग करें। गुणन सारणी (25 तक), वर्ग (30 तक), घन (20 तक) और अंश-से-दशमलव रूपांतरण का प्रतिदिन अभ्यास करते रहें, खासकर पिछले वर्षों में पूछे गए प्रश्नों का।
अंग्रेजी पर पकड़ मजबूत करें
अंग्रेजी के शब्दों को रटने के बजाय अंग्रेजी अखबार के संपादकीय से नए शब्द सीखें और उन्हें नोट करते जाएं। इससे आपको बैंकिंग/वित्त संदर्भों में उनके उपयोग को समझने में मदद मिलती है, जिससे शब्दावली और पढ़ने की समझ, दोनों में सुधार होता है। साथ ही, अंग्रेजी खंड की शुरुआत एरर स्पॉटिंग, सेंटेंस इम्प्रूवमेंट और सबसे महत्वपूर्ण रूप से सेंटेंस रीअरेंजमेंट को हल करके करें।
डाटा इंटरप्रिटेशन के लिए
इससे जुड़े प्रश्नों को हल करने के लिए उत्तरों के अपेक्षित पैटर्न को समझने के लिए दी तालिकाओं/ग्राफ में संख्या रुझानों का गंभीरता से विश्लेषण करें। उदाहरण के लिए यदि कोई बार ग्राफ बढ़ता हुआ मान दिखाता है, तो आप औसत आधारित या प्रतिशत वृद्धि वाले प्रश्नों का अनुमान लगा सकते हैं।
तर्क क्षमता और कंप्यूटर योग्यता
इसे इस परीक्षा का सबसे स्कोरिंग खंड माना जाता है। सिलोजिज्म, डाटा सफिशिएंसी, विविध प्रश्न और एनालिटिकल रीजनिंग के प्रश्नों को पहले हल करने का प्रयास करें, क्योंकि इससे आपका समय बच सकता है।
5 डब्ल्यू 1 एच शैली में समीक्षा
मॉक की समीक्षा करते समय मैंने क्या गलत किया (व्हाट)?, मैंने यह उत्तर क्यों चुना (व्हाई)?, मुझे प्रश्न को कब छोड़ देना चाहिए था (व्हेन)?, मैंने समय कहां बर्बाद किया (व्हेयर)?, मॉक में किसने अधिक अंक प्राप्त किए (हु)? और मैं इसे अगली बार कैसे तेजी से हल कर सकता हूं (हाउ)? जैसे सवालों पर विचार करें। इससे आप अपनी गलतियों को सुधार सकते हैं।
गलतियों को पहचानें
गलतियों को अलग-अलग खंडों जैसे वैचारिक त्रुटियां (समझ की कमी), मूर्खतापूर्ण गलतियां (गणना त्रुटियां, प्रश्नों को गलत तरीके से पढ़ना), समय का कुप्रबंधन (एक ही प्रश्न पर बहुत अधिक समय व्यतीत करना) आदि में विभाजित कर लें।
कमेंट
कमेंट X