Exam Preparations: अमर उजाला ‘सफलता’ का प्रतियोगी परीक्षा विशेषांक लॉन्च, यहां से ऑनलाइन खरीदें मैगजीन
प्रत्येक प्रश्न-पत्र में सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी, संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता, मानसिक अभिरुचि, बुद्धिबल एवं तार्किक क्षमता विषयों से जुड़े सवालों को विस्तृत व्याख्या सहित प्रस्तुत किया जा रहा है, ताकि परीक्षार्थियों को परीक्षा में पूछे जाने वाले सभी तरह के प्रश्नों के अभ्यास का मौका मिल सके।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को समर्पित मासिक पत्रिका अमर उजाला ‘सफलता’ का नया प्रतियोगी परीक्षा स्पेशल अंक लॉन्च कर दिया गया है। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी), उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी), उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी), उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग (यूपीएचईएससी) की प्रतियोगी परीक्षाओं में हर साल लाखों अभ्यर्थी शामिल होते हैं। इन सभी परीक्षाओं का पाठ्यक्रम भिन्न-भिन्न होता है। ऐसे में, इन परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए अमर उजाला ‘सफलता’ पत्रिका के इस विशेषांक में सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी छह अभ्यास प्रश्न-पत्रों के रूप में शामिल किया गया है।
प्रत्येक प्रश्न-पत्र में सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी, संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता, मानसिक अभिरुचि, बुद्धिबल एवं तार्किक क्षमता विषयों से जुड़े सवालों को विस्तृत व्याख्या सहित प्रस्तुत किया जा रहा है, ताकि परीक्षार्थियों को परीक्षा में पूछे जाने वाले सभी तरह के प्रश्नों के अभ्यास का मौका मिल सके। विशेषज्ञों द्वारा तैयार किए गए ये मॉडल प्रश्न-पत्र परीक्षा की तैयारी के अंतिम दिनों में स्वयं का मूल्यांकन करने हेतु बेहद उपयोगी सिद्ध होंगे।
इसके अलावा अमर उजाला ‘सफलता’ के इस अंक में करंट अफेअर्स के अंतर्गत 69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड-2024, अयोध्या राम मंदिर, अंतरिम बजट 2024-25, कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न सम्मान के अलावा ‘योजना’ एवं ‘कुरुक्षेत्र’ पत्रिकाओं से परीक्षोपयोगी पॉइंटर्स को भी कवर किया गया है। विशेषज्ञों के अनुसार, अमर उजाला सफलता का यह विशेषांक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा।
यहां से खरीदें
www.udaan.amarujala.com पर उपलब्ध।
जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 18001211166 या व्हाट्सएप नंबर 7065047252 पर सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक संपर्क करें।
कमेंट
कमेंट X