फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   EWS Admission Result 2025: Seats Allotted Through Computerized Draw, Details Sent via SMS

EWS Admission Result 2025: ईडब्ल्यूएस एडमिशन के लिए कंप्यूटरीकृत ड्रॉ से हुआ सीट आवंटन, एसएमएस पर मिली जानकारी

Thu, 25 Sep 2025 07:51 AM IST
शिवम गर्ग अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Thu, 25 Sep 2025 07:51 AM IST
सार

EWS Admission: दिल्ली में ईडब्ल्यूएस/फ्रीशिप प्रवेश 2025-26 के लिए कंप्यूटरीकृत ड्रॉ से सीटों का आवंटन कर दिया गया है। चयनित छात्रों को SMS और आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी मिलेगी। जानें पूरी प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेज।

विज्ञापन
EWS Admission Result 2025: Seats Allotted Through Computerized Draw, Details Sent via SMS
Admission 2025 - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

EWS Admission 2025: शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए दूसरी कक्षा और उससे ऊपर की कक्षाओं में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) और फ्रीशिप श्रेणी के तहत प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। बुधवार को इसके लिए कंप्यूटरीकृत ड्रॉ आयोजित कर सीटों का आवंटन हुआ है। शिक्षा निदेशालय ने 10 सितंबर के परिपत्र के आधार पर दाखिले के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन


सफल अभ्यर्थियों को 24 घंटे के भीतर उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस के जरिये आवंटित स्कूल और दस्तावेज सत्यापन केंद्र की जानकारी दी जाएगी। परिणाम शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट www.edudel.nic.in पर ईडब्ल्यूएस/फ्रीशिप एडमिशन 2025-26 मॉड्यूल में उपलब्ध होगा।
विज्ञापन


अभ्यर्थी अपनी पंजीकरण आईडी और जन्म तिथि डालकर स्कूल आवंटन की जानकारी देख सकते हैं। यदि स्कूल आवंटित हुआ तो स्कूल का नाम और सत्यापन केंद्र का पता दिखेगा। अगर चयन नहीं हुआ तो हमें खेद है कि आपका चयन लॉटरी में नहीं हुआ का संदेश आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सत्यापन की प्रक्रिया और समय-सीमा

वहीं, गलत जानकारी डालने पर कोई रिकॉर्ड नहीं मिलने का संदेश दिखेगा। सफल अभ्यर्थियों को एक से आठ अक्तूबर तक सुबह 10:30 से शाम 4:30 बजे तक निर्धारित दस्तावेज सत्यापन केंद्रों पर पहुंचना होगा। स्कूलों को उप-समिति की ओर से अनुशंसित अभ्यर्थियों को 31 अक्तूबर तक प्रवेश देना होगा।

सफल अभ्यर्थियों को इन दस्तावेजों की होगी जरूरत

सफल अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन पत्र के दो प्रिंटआउट, स्कूल आवंटन पर्ची की दो प्रतियां, बच्चे की दो फोटो, बच्चे के आधार कार्ड की दो प्रतियां (अनिवार्य नहीं), माता-पिता या कानूनी अभिभावक के आधार कार्ड की दो प्रतियां, कानूनी अभिभावक के दस्तावेज की दो स्व-सत्यापित प्रतियां (यदि लागू हो), जन्म तिथि प्रमाण की दो स्व-सत्यापित प्रतियां, आवासीय प्रमाण की दो स्व-सत्यापित प्रतियां, वैध आय प्रमाण पत्र या राशन कार्ड (खाद्य सुरक्षा कार्ड धारक) की दो स्व-सत्यापित प्रतियां और पिछले शैक्षणिक वर्ष की मार्कशीट या स्कूल छोड़ने का प्रमाण पत्र (एसएलसी) की प्रति साथ लानी होगी। माता-पिता को मूल दस्तावेज भी साथ लाने होंगे। यदि अभ्यर्थी निर्धारित समय में सत्यापन के लिए नहीं पहुंचते या जाली/गलत दस्तावेज पाए जाते हैं तो उनकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed