फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   ETS Announces TOEFL Exam to be shortened from July 2023, candidates to get real-time score status

TOEFL Exam: ईटीएस ने टॉफेल परीक्षा की अवधि कम करने की घोषणा की, उम्मीदवारों को मिलेगा रियल-टाइम स्कोर

Tue, 11 Apr 2023 05:06 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 11 Apr 2023 05:06 PM IST
सार

TOEFL Exam New Pattern: एजुकेशनल टेस्टिंग सर्विस (ETS) ने मंगलवार को घोषणा की कि वह 26 जुलाई, 2023 से छोटा TOFEL iBT टेस्ट शुरू करेगा, जिसे पूरा करने में तीन घंटे के बजाय दो घंटे से भी कम समय लगेगा।

विज्ञापन
ETS Announces TOEFL Exam to be shortened from July 2023, candidates to get real-time score status
ईटीएस टॉफेल (ETS TOEFL) - फोटो : Logo

विस्तार

TOEFL Exam New Pattern: एजुकेशनल टेस्टिंग सर्विस (ETS) ने मंगलवार को घोषणा की कि वह 26 जुलाई, 2023 से छोटा TOFEL iBT टेस्ट शुरू करेगा, जिसे पूरा करने में तीन घंटे के बजाय दो घंटे से भी कम समय लगेगा। ईटीएस ने अंग्रेजी भाषा प्रवीणता परीक्षा टॉफेल (TOEFL) देने वालों को अब परीक्षा पूरी होने पर आधिकारिक स्कोर रिलीज की तारीख भी पता चल जाएगी। 

विज्ञापन

TOEFL Exam रीडिंग सेक्शन को भी छोटा किया गया

टॉफेल (TOEFL) परीक्षण प्रक्रिया में बदलाव के तहत अब एक नया, अधिक आधुनिक अकादमिक चर्चा के लिए लेखन (Writing for an Academic Discussion) कार्य होगा, जो पिछले स्वतंत्र लेखन कार्य (Independent Writing Task) को प्रतिस्थापित यानी रिप्लेस करेगा। वहीं, रीडिंग सेक्शन को भी छोटा कर दिया गया है और सभी अनस्कोर्ड टेस्ट प्रश्नों को भी हटा दिया गया है।

विज्ञापन


यह परीक्षण के दौरान सुव्यवस्थित निर्देशों और नेविगेशन के माध्यम से किया जाएगा। ईटीएस ने कहा कि टीओईएफएल आईबीटी के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया भी तेज और आसान हो जाएगी। इसमें कहा गया है कि परीक्षार्थी परीक्षा पूरी होने पर अपने आधिकारिक परिणाम की तारीख देखेंगे और अपने स्कोर की स्थिति में बदलाव की वास्तविक समय सूचना भी प्राप्त करेंगे।

 

ईटीएस ने सूचित किया है कि विश्व स्तर पर उपयोग किए जाने वाले क्रेडिट कार्ड के अलावा, परीक्षार्थियों के पास अब स्थानीय रूप से जारी किए गए क्रेडिट और डेबिट कार्ड, वॉलेट और नेट बैंकिंग के माध्यम से भुगतान करने का विकल्प है। परीक्षण मूल्य भारतीय रुपये (INR) में उनके कार्ट में प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके अलावा भारत के लिए एक समर्पित ग्राहक सेवा केंद्र शुरू किया जाएगा।


 
विज्ञापन

ईटीएस के सीईओ अमित सेवक ने कहा कि ईटीएस शिक्षा और सीखने में उत्पाद नवाचारों के माध्यम से मूल्यांकन के भविष्य को चला रहा है, और टीओईएफएल उस प्रयास का मूल है। सेवक ने कहा कि टॉफेल लगभग छह दशकों से एक स्टैंडर्ड एग्जाम बना हुआ है, और ये डेवलपमेंट इसकी मजूबत स्थिति को और रेखांकित करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed