फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CLAT 2025 Registration ends soon at consortiumofnlus.ac.in Check dates fees eligibility

CLAT 2025: विंडो बंद होने से पहले करें क्लैट के लिए आवेदन, अंतिम तिथि बेहद नजदीक

Mon, 21 Oct 2024 08:31 AM IST
मेघा झा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा झा Updated Mon, 21 Oct 2024 08:31 AM IST
सार

CLAT 2025: कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बेहद नजदीक है। एक बार इसकी अंतिम तिथि बढ़ाई जा चुकी है। उम्मीदवार जो क्लैट के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे जल्द से जल्द इसके लिए आवेदन कर लें।

विज्ञापन
CLAT 2025 Registration ends soon at consortiumofnlus.ac.in Check dates fees eligibility
अंतिम तिथि नजदीक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

CLAT 2025: कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज ने कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT 2025) के लिए पंजीकरण जल्द ही बंद होने वाले हैं। इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार 22 अक्तूबर तक ही आवेदन कर सकेंगे। बता दें कि पहले जारी नोटिस के अनुसार, उम्मीदवारों के पास आवेदन करने के लिए आज, यानी 15 अक्तूबर तक का समय था। हालांकि, समय सीमा को अब 22 अक्तूबर तक बढ़ा दिया गया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in. पर जाकर क्लैट परीक्षा का आवेदन पत्र भरकर जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन

पंजीकरण शुल्क
पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के उम्मीदवारों को पंजीकरण शुल्क के रूप में 4,000 रुपये का भुगतान करना होगा। दूसरी ओर, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और गरीबी रेखा से नीचे (BPL) श्रेणियों के उम्मीदवारों को 3,500 रुपये का भुगतान करना होगा। 
श्रेणी पंजीकरण शुल्क
सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) 4,000 रुपये
अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), गरीबी रेखा से नीचे (BPL) 3,500 रुपये

CLAT 2025 पंजीकरण शुल्क का भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, UPI या नेट बैंकिंग के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा विवरण

आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार परीक्षा की तिथि 1 दिसंबर, 2024 (CLAT 2025 Exam Date) है। परीक्षा दो घंटे, दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक पेन-एंड-पेपर मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। पेपर का माध्यम अंग्रेजी होगा। परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के कुल 120 प्रश्न होंगे। उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक मिलेगा और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की नकारात्मक अंकन होगा।
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

  • आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in. पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध आवेदन लिंक पर क्लिक करें। 
  • अपना पंजीकरण कराएं।
  • आवेदन पत्र भरें। 
  • आवश्यक शुल्क का भुगतान करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें। 
  • पुष्टिकरण पृष्ठ को सुरक्षित रखें, भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट ले लें।

इन संस्थानों में मिलेगा प्रवेश

  1. नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी (एनएलएसआईयू), बेंगलुरु
  2. राष्ट्रीय विधिक अध्ययन एवं अनुसंधान अकादमी (एनएएलएसएआर), हैदराबाद
  3. राष्ट्रीय विधि संस्थान विश्वविद्यालय (एनएलआईयू), भोपाल
  4. पश्चिम बंगाल राष्ट्रीय विधि विज्ञान विश्वविद्यालय (WBNUJS), कोलकाता
  5. राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (एनएलयू), जोधपुर
  6. हिदायतुल्ला नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (HNLU), रायपुर
  7. गुजरात राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (जीएनएलयू), गांधीनगर
  8. गुजरात राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, सिलवासा परिसर, सिलवासा
  9. डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (आरएमएलएनएलयू), लखनऊ
  10. राजीव गांधी राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (आरजीएनयूएल), पंजाब
  11. चाणक्य राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (सीएनएलयू), पटना
  12. नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ एडवांस्ड लीगल स्टडीज (एनयूएएलएस), कोच्चि
  13. नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी ओडिशा (एनएलयूओ), ओडिशा
  14. राष्ट्रीय विधि अध्ययन एवं अनुसंधान विश्वविद्यालय (एनयूएसआरएल), रांची
  15. राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय और न्यायिक अकादमी (एनएलयूजेए), असम
  16. दामोदरम संजीवय्या राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (डीएसएनएलयू), विशाखापत्तनम
  17. तमिलनाडु राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (टीएनएनएलय), तिरुचिरापल्ली
  18. महाराष्ट्र नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (एमएनएलयू), मुंबई
  19. महाराष्ट्र नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (एमएनएलयू), नागपुर
  20. महाराष्ट्र नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (एमएनएलयू), औरंगाबाद
  21. हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (एचपीएनएलयू), शिमला
  22. राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, जबलपुर (डीएनएलयू), जबलपुर
  23. डॉ. बी. आर. अंबेडकर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (डी. बी. आर. ए. एन.एल.यू.), हरियाणा
  24. नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी त्रिपुरा (एनएलयूटी), अगरतला
  25. आरपीएन लूथरा यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ (आरपीएनएलयूप), प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed