फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Engineers day 2022 Know Why Celebrate Engineer Day History Significance PM Modi Speech on Engineering Day

Engineer’s day 2022: जानें क्यों आज मनाया जाता है इंजीनियर्स डे, पीएम मोदी ने भी दिया संदेश

Thu, 15 Sep 2022 11:41 AM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Thu, 15 Sep 2022 11:41 AM IST
सार

Engineer’s day 2022: पीएम मोदी ने इस मौके पर बधाई देते हुए लिखा इंजीनियर दिवस पर सभी इंजीनियरों को बधाई। हमारे देश के लिए एक कुशल और प्रतिभाशाली इंजीनियरों का वर्ग है जो राष्ट्र निर्माण में योगदान दे रहे हैं।

विज्ञापन
Engineers day 2022 Know Why Celebrate Engineer Day History Significance PM Modi Speech on Engineering Day
Engineer’s day 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Engineer’s day 2022: आज की तारीख देश के लिए काफी अहम है। आज 15 सितंबर की तारीख को देश हर साल इंजीनियर्स डे के रूप में मनाता है। इस दिवस का आयोजन भारत के महान इजीनियर एम विश्वेश्वरैया के योगदान को सम्मान देने के लिए किया जाता है। भारत में हर साल लाखों की संख्या में छात्र इंजीनियर बनते हैं। इंजीनियर्स डे पर पीएम मोदी ने भी देश इंजीनियरों को बधाई दी है। आइए जानते हैं क्यों मनाया जाता है इंजीनियर दिवस और क्या है इसका इतिहास...

विज्ञापन

भारत रत्न से सम्मानित थे एम विश्वेश्वरैया
इंजीनियर्स डे देश के महान इंजीनियर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया को ही समर्पित है। आधुनिक भारत के बांधो, जलाशयों और जल विद्युत परियोजनाओं के निर्माण में उन्होंने काफी अहम योगदान दिया था। उनके इस योगदान के सम्मान में भारत सरकार ने उन्हें वर्ष 1955 में भारत रत्न से सम्मानित किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विभिन्न कार्यों में निभाई थी अहम भूमिका
भारत रत्न से सम्मानित एम विश्वेश्वरैया का जन्म 15 सितंबर 1861 को मैसूर के कोलार जिले के एक तेलुगू परिवार में हुआ था। उनके पिता श्रीनिवास शास्त्री संस्कृत के विद्वान और आयुर्वेद के डॉक्टर थे। उन्होंने 1883 में पूना के साइंस कॉलेज से सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की थी। एम विश्वेश्वरैया द्वारा मैसूर में किए गए आधुनिक विकास कार्यों के कारण उन्हें मॉर्डन मैसूर का पिता भी कहा जाता है। उन्होंने मांड्या जिले में बने कृष्णराज सागर बांध निर्माण में अहम भूमिका निभाई थी। साल 1962 में 102 साल की उम्र में डॉ. मोक्षगुंडम का निधन हुआ। 

विज्ञापन

पीएम मोदी ने दी बधाई
पीएम मोदी ने इस मौके पर बधाई देते हुए लिखा इंजीनियर दिवस पर सभी इंजीनियरों को बधाई। हमारे देश के लिए एक कुशल और प्रतिभाशाली इंजीनियरों का वर्ग है जो राष्ट्र निर्माण में योगदान दे रहे हैं। हमारी सरकार इंजीनियरिंग का अध्ययन करने के लिए बुनियादी ढांचे को बढ़ाने के लिए काम कर रही है, जिसमें और अधिक इंजीनियरिंग कॉलेज बनाना शामिल है। उन्होंने कहा, इंजीनियर दिवस पर, हम सर एम विश्वेश्वरैया के अभूतपूर्व योगदान को याद करते हैं। वह भविष्य के इंजीनियरों की पीढ़ियों को खुद को अलग करने के लिए प्रेरित करते रहें। पीएम मोदी ने अपने मन की बात प्रसारण से एक अंश भी पोस्ट किया जहां उन्होंने इस विषय पर बात की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed