{"_id":"678726823908985a660176f2","slug":"email-writing-a-concise-and-attractive-message-is-necessary-for-writing-an-email-follow-these-tips-2025-01-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Email Writing: ई-मेल लिखने के लिए संक्षिप्त और आकर्षक संदेश जरूरी, प्रभावित करने के लिए अपनाएं ये टिप्स","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Email Writing: ई-मेल लिखने के लिए संक्षिप्त और आकर्षक संदेश जरूरी, प्रभावित करने के लिए अपनाएं ये टिप्स
Wed, 15 Jan 2025 08:37 AM IST
शिवम गर्ग
शनि हारमोन, हार्वर्ड बिजनेस रिव्यू
शनि हारमोन, हार्वर्ड बिजनेस रिव्यू
Published by: शिवम गर्ग
Updated Wed, 15 Jan 2025 08:37 AM IST
सार
Email Writing: आप छात्र हों या कोई पेशेवर, संचार करने के लिए ई-मेल का इस्तेमाल तो करते ही होंगे। भागदौड़ भरी इस दुनिया में अक्सर आप बिना सोच-विचार किए हड़बड़ी में ई-मेल भेज देते हैं और कुछ गलतियां कर बैठते हैं।
विज्ञापन
Email Writing
- फोटो : Amar Ujala Graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Email Writing: "फर्स्ट इंप्रेशन इज द लास्ट इंप्रेशन" यह उक्ति तो आपने सुनी ही होगी। इसका आशय है कि पहली बार में आप किसी के सामने अपनी जैसी छवि बनाएंगे, वह आपको उसी नजरिये से देखेगा। यही बात ई-मेल के मामले में भी लागू होती है। चाहे आप छात्र हों या कोई पेशेवर, संचार करने के लिए ई-मेल का इस्तेमाल तो करते ही होंगे। भागदौड़ भरी इस दुनिया में अक्सर आप बिना सोच-विचार किए हड़बड़ी में ई-मेल भेज देते हैं और कुछ गलतियां कर बैठते हैं। क्या आपने कभी सोचा है कि ये गलतियां सामने वाले को किस हद तक प्रभावित कर सकती हैं?
याद रखें ई-मेल आपकी ब्रांडिंग का आईना होता है। ऐसे में, जरूरी हो जाता है कि आपका हर एक ई-मेल सामने वाले के ऊपर सकारात्मक प्रभाव डाले। यदि आप प्रभावी ई-मेल लिखना चाहते हैं, तो इसे आनन-फानन में न लिखें और ई-मेल लिखने से पहले यह विचार करें कि आपको क्या संदेश देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
याद रखें ई-मेल आपकी ब्रांडिंग का आईना होता है। ऐसे में, जरूरी हो जाता है कि आपका हर एक ई-मेल सामने वाले के ऊपर सकारात्मक प्रभाव डाले। यदि आप प्रभावी ई-मेल लिखना चाहते हैं, तो इसे आनन-फानन में न लिखें और ई-मेल लिखने से पहले यह विचार करें कि आपको क्या संदेश देना है।
विज्ञापन
मार्क ट्वेन की लेखन शैली
मार्क ट्वेन अपनी स्पष्ट, संक्षिप्त और आकर्षक लेखन शैली के लिए जाने जाते थे। उन्होंने विचारों को संक्षेप में व्यक्त करने की सलाह दी। इसी तरह ई-मेल लिखते समय, अपने विचारों को प्रभावशाली तरीके से लिखने का प्रयास करें। छोटा और आसानी से पढ़े जा सकने वाले ई-मेल लिखने के लिए आप छोटे पैराग्राफ, बुलेट पॉइंट या शीर्षक का उपयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X