फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Education of 157 crore students in 191 countries affected due to Corona virus - UNESCO

कोरोना वायरस की वजह से 157 करोड़ विद्यार्थियों की शिक्षा हुई प्रभावित - यूनेस्को

Thu, 16 Apr 2020 11:03 AM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Thu, 16 Apr 2020 11:03 AM IST
विज्ञापन
Education of 157 crore students in 191 countries affected due to Corona virus - UNESCO
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

कोरोना वायरस से फैली महामारी ने पूरे विश्व को प्रभावित किया है। जहां एक ओर करोबार और नौकरीयां प्रभावित है, वहीं इस महामारी का असर शिक्षा पर भी पड़ रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक संयुक्त राष्ट्र शैक्षणिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (UNESCO) के अध्ययन में यह सामने आया कि विश्व के 191 देशों में 157 करोड़ विद्यार्थीयों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। यह संख्या विभिन्न स्तरों पर प्रवेश लेने वाले कुल छात्रों का 91.3 प्रतिशत है। स्कूल बंद होने का सबसे ज्यादा असर लड़कियों तथा वंचित तबके से आने वाले छात्रों पर पड़ रहा है।

विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र शैक्षणिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन के कोविड-19 के कारण स्कूल बंद होने की वैश्विक निगरानी अध्ययन के मुताबिक 191 देशों में 14 अप्रैल, 2020 तक लगभग 1,575,270,054 छात्र (लर्नर) प्रभावित हुए हैं। इसमें प्रभावित होने वाली लड़कियों की संख्या 74.3 करोड़ है।
विज्ञापन


भारत को लेकर यूनेस्को के इस अध्ययन के अनुसार कोरोना की वजह से हुए लॉकडाउन के कारण लगभग 32 करोड़ विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हुई है। इनमें से 16.25 करोड़ लड़के है, वहीं लड़कियों की संख्या 15.81 करोड़ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र शैक्षणिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन के आंकड़े अनुसार इटली में लगभग 1 करोड़ छात्र, ईरान में 1.86 करोड़ विद्यार्थी, फ्रांस में 1.54 करोड़ छात्र, चीन में 27.84 करोड़ विद्यार्थी करोना के कारण स्कूल या शिक्षण संस्थान बंद होने से प्रभावित हुए हैं। UNESCO ने एक बयान में कहा कि संगठन इन देशों में स्कूल बंद होने की वजह से पैदा हुई चुनौतियों से निपटने के प्रयासों में भी देशों की मदद कर रहा है।

 UNESCO  की आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।

ये भी पढ़ें -  CBSE Board 2020: सीबीएसई ने शुरू की छात्रों के लिए लाइव फिटनेस क्लास, यहां मिलेंगे सारे लिंक  

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed