फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   education minister manish Sisodia said 9 lakh students attended online classes

दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने दी अहम जानकारी, लॉकडाउन के दौरान 9 लाख छात्रों ने ली ऑनलाइन क्लास

Tue, 02 Jun 2020 10:04 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Tue, 02 Jun 2020 10:04 AM IST
विज्ञापन
education minister manish Sisodia said 9 lakh students attended online classes
मनीष सिसोदिया - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना वायरस महामारी से बचाव के लिए पूरा देश लॉकडाउन हो जाने के कारण दिल्ली सरकार ने ऑनलाइन कक्षाएं शुरू की थीं। इन कक्षाओं की सुविधा सरकारी स्कूलों के छात्रों के लिए थी। बता दें, ऑनलाइन कक्षाओं का समापन बीते रविवार को हो गया है। मनीष सिसोदिया ने उस दौरान कई अहम जानकारियां शेयर की। सरकार द्वारा किए गए उपयोग को सार्थक बताते हुए उन्होंने कहा कि केजी से लेकर कक्षा 12वीं के दिल्ली सरकार के स्कूलों के करीब नौ लाख छात्रों को ऑनलाइन कक्षाओं और आईवीआर से फायदा मिला।

विज्ञापन


मंत्री ने अपनी टीम के साथ दिल्ली सरकार के स्कूली छात्रों के लिए ऑनलाइन और आईवीआर शिक्षण की समीक्षा की। ध्यान दें कि उनकी टीम में शिक्षा निदेशक विनय भूषण समेत शिक्षा सलाहकार शैलेन्द्र शर्मा, अतिरिक्त निदेशक (स्कूल) डॉ. सरोज सेन, अन्य अधिकारियों के साथ ऑनलाइन छात्र व अभिभावक भी शामिल थे। सिसोदिया ने कहा कि हमारे देश में पहली बार लॉकडाउन के दौरान एक नया शैक्षणिक सत्र शुरू हुआ। उन्होंने कहा कि असाधारण समय में डिजिटल तकनीकों की मदद से ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन करना चुनौतीपूर्ण था। हमने पहले कभी इस तरह की तकनीकों का इस्तेमाल नहीं किया था।
विज्ञापन

शिक्षा निदेशक विनय भूषण ने कहा कि विभाग छात्रों को हफ्ते में की गई समीक्षा के आधार पर स्कूल में वापस आने तक ट्रैक करने की योजना बना रहा है। दूसरी ओर शिक्षा सलाहकार शैलेंद्र शर्मा ने पांच कार्यक्रमों के बारे में बताया। कक्षा 11वीं के छात्रों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं, कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए हर दिन अंग्रेजी और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट की कक्षाएं, कक्षा 9वीं के छात्रों के लिए ऑनलाइन गणित की कक्षाएं, 9वीं से 12वीं के छात्रों के लिए डिजिटल इंटरप्रेन्योर वर्ग और माता-पिता के माध्यम से केजी से कक्षा 8 तक के छात्रों के अभिभावकों के गरिए एसएमएस और आईवीआर आधारित गतिविधियों का आयोजन किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed