फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Education Minister launches 8-week alternative academic calendar for classes 9 to 12

NCERT Alternative Academic Calendar: कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के छात्रों के लिए आठ हफ्ते का वैकल्पिक कैलेंडर जारी

Wed, 16 Sep 2020 11:17 AM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 16 Sep 2020 11:17 AM IST
विज्ञापन
Education Minister launches 8-week alternative academic calendar for classes 9 to 12
निशंक - फोटो : social media

विज्ञापन

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने मंगलवार को नौवीं से लेकर बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए वैकल्पिक एकेडमिक कैलेंडर जारी किया है। उन्होंने इस बात की जानकारी ट्वीट के जरिए दी है। इससे पहले प्राइमरी व अपर प्राइमरी स्टेज और सेकेंडरी एवं हायर सेकेंडरी स्टेज का चार हफ्ते का एकेडमिक कैलेंडर जारी हो चुका है।

नौवीं से लेकर बारहवीं कक्षा तक के इस वैकल्पिक कैलेंडर को एनसीईआरटी ने बनाया है। कैलेंडर को इस तरह से बनाया गया है ताकि छात्रों को घर पर ही शिक्षा मिल सकें। 

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-Engineer's Day 2020: जानिए क्यों 15 सितंबर को मनाया जाता है इंजीनियर्स दिवस?

विज्ञापन
विज्ञापन



गौरतलब है कि 21 सितंबर से आंशिक तौर पर नौवीं से लेकर बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल खोला जा रहा है। छात्र अभिभावकों की अनुमति व अपनी इच्छा से स्कूल जा सकते हैं। इस वैकल्पिक कैलेंडर को प्रौद्योगिकी और सामाजिक मीडिया उपकरणों के उपयोग से इस तरह से बनाया गया है ताकि छात्र आसानी से घर पर ही शिक्षा हासिल कर सकें।

 पहली बार कलात्मक शिक्षा, वोकेशनल कौशल को किया शामिल:
सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्कूलों में छात्रों को पढ़ाया जाने वाला पाठ्यक्रम और पढ़ाई में प्रयोग होने  वाले संसाधनों को शामिल किया गया है। इसके अलावा पहली बार कलात्मक शिक्षा, शारीरिक अभ्यास, योग, वोकेशनल कौशल इत्यादि प्रायोगिक शिक्षण गतिविधियां भी है।

इस कैलेंडर में कक्षा वार और विषय वार गतिविधियों को सारणीबद्ध किया गया है। कैलेंडर  हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू और संस्कृत भाषा में है। इसके माध्यम से छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों में तनाव या अवसाद को कम करने की टिप्स भी दिए गए हैँ।

NCERT Alternative Academic Calendar for 9th to 12th Class देखने के लिए यहां क्लिक करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed