ED: मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की कार्रवाई, फिटजी सेंटर बंद होने से लगभग 12 हजार छात्र परेशान
Enforcement Directorate: प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों की जांच के तहत प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थान फिटजी के विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की है। हाल ही में फिटजी द्वारा अपने कई सेंटर अचानक बंद किए जाने से करीब 12,000 छात्र असमंजस और परेशानी की स्थिति में हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ED: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने धनशोधन के मामले की जांच के सिलसिले में बृहस्पतिवार को कोचिंग संस्थान फिटजी के खिलाफ दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में कई स्थानों पर छापेमारी की। हाल ही में संस्थान द्वारा अपने कोचिंग सेंटर अचानक बंद किए जाने से लगभग 12,000 छात्र प्रभावित हुए हैं।
अधिकारियों के अनुसार, यह तलाशी अभियान संस्थान, इसके प्रमोटर डी.के. गोयल और अन्य संबंधित व्यक्तियों से जुड़े दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम स्थित कुल आठ ठिकानों पर चलाया जा रहा है।
यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत की जा रही है।
अधिकारियों ने बताया कि जनवरी में देश भर में कई फिटजी केंद्र बिना किसी सूचना के अचानक बंद हो गए।
बिना सूचना बंद हुए सेंटर
अधिकारियों ने बताया कि जनवरी में देश भर में कई फिटजी केंद्र बिना किसी सूचना के अचानक बंद हो गए।
अधिकारियों ने बताया कि अभिभावकों ने आरोप लगाया कि उन्होंने पूरे वर्ष के लिए अग्रिम भुगतान कर दिया था और फिटजी केंद्रों ने उन्हें अपने अचानक बंद होने के बारे में सूचित नहीं किया, जिससे 12,000 छात्रों का भविष्य अनिश्चित हो गया है।
धन शोधन का यह मामला इन अभिभावकों की शिकायतों पर नोएडा और दिल्ली पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर से उत्पन्न हुआ है।
ईडी कोचिंग सेंटरों से प्राप्त धनराशि को निजी लाभ और अन्य संस्थाओं में लगाने के आरोपों की जांच कर रही है।
फिटजी इंजीनियरिंग के इच्छुक विद्यार्थियों को आईआईटी प्रवेश सहित प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कोचिंग प्रदान करता है और देश भर में इसके 73 केंद्र हैं।
कमेंट
कमेंट X