{"_id":"6742d1b1427270e3d20cf784","slug":"dusu-election-result-after-results-will-not-be-played-loudspeakers-read-here-2024-11-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"DUSU Election Result: रिजल्ट के बाद नहीं बजा सकेंगे ढोल; लाउडस्पीकर और रैली पर भी रोक, नतीजे 25 नवंबर को","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
DUSU Election Result: रिजल्ट के बाद नहीं बजा सकेंगे ढोल; लाउडस्पीकर और रैली पर भी रोक, नतीजे 25 नवंबर को
Sun, 24 Nov 2024 12:42 PM IST
शाहीन परवीन
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शाहीन परवीन
Updated Sun, 24 Nov 2024 12:42 PM IST
सार
DUSU Election Result: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतगणना 25 नवंबर को होगी। रिजल्ट घोषित होने के बाद उम्मीदवार ढोल और लाउडस्पीकर बजा कर जश्न नहीं मना पाएंगे।
विज्ञापन
DUSU Polls
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
DUSU Election Result: डीयू छात्र संघ चुनाव (DUSU) में कॉलेज स्तर के अध्यक्ष समेत अन्य पदों के लिए मतगणना 25 नवंबर को होनी है। जीतने पर उम्मीदवार व उनके समर्थक ढोल, लाउडस्पीकर, पटाखे बजाकर जीत का जश्न नहीं मना सकेंगे। रैली व रोड शो भी नहीं निकाला जा सकेगा।
विज्ञापन
डीयू ने उम्मीदवारों से कोर्ट के निर्देशानुसार शपथ पत्र लेना शुरू किया है। यदि कोई उम्मीदवार किसी भी नियम प्रावधान का उल्लंघन करते हैं तो उनकी उम्मीदवारी रद की जा सकती हैं और उन्हें निर्वाचित पद से हटाया जा सकता है। डूसू चुनाव 27 सितंबर को संपन्न हुए थे और मतगणना पर कोर्ट की ओर से रोक लगी हुई थी। बीते दिनों कोर्ट ने डीयू को मतगणना कराने की अनुमति दी, जिसके बाद 21 नवंबर को मतगणना की तारीख तय की गई।
विज्ञापन
लेकिन डीयू में कुछ स्थानों पर सार्वजनिक संपत्ति को गंदा किए जाने के बाद उसकी पूरी सफाई नहीं हुई। जिसके बाद डीयू ने सभी स्थानों की सफाई स्वयं कराने का निर्णय लेते हुए मतगणना को 25 नवंबर तक के लिए टाल दिया था।
विज्ञापन
अब उम्मीदवारों से एक शपथ पत्र लिया जा रहा है, जिसमें उम्मीदवारों को लिख कर देना है कि परिणाम की घोषणा के बाद कॉलेजों, विभागों, के खुले या बंद परिसर में ढोल, लाउडस्पीकर, पटाखे और पर्चे (पैम्फलेट) का उपयोग नहीं करूंगा।
कमेंट
कमेंट X