फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Due to assembly elections SWAYAM July 2023 semester exams rescheduled; revised schedule at swayam.nta.ac.in

SWAYAM: चुनाव के कारण बदली स्वयं जुलाई सेमेस्टर परीक्षा की तिथियां; अब 30 नवंबर को नहीं होगा एग्जाम

Tue, 07 Nov 2023 04:07 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 07 Nov 2023 04:07 PM IST
सार

SWAYAM July 2023: एनटीए ने स्टडी वेब्स ऑफ एक्टिव लर्निंग फॉर यंग एस्पायरिंग माइंड्स की परीक्षा तिथियों में बदलाव किया है। उम्मीदवार संशोधित तिथियां नीचे देख सकते हैं।
 

विज्ञापन
Due to assembly elections SWAYAM July 2023 semester exams rescheduled; revised schedule at swayam.nta.ac.in
SWAYAM July 2023 - फोटो : Freepik

विस्तार

SWAYAM July 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने स्टडी वेब्स ऑफ एक्टिव लर्निंग फॉर यंग एस्पायरिंग माइंड्स (SWAYAM) जुलाई 2023 सेमेस्टर की परीक्षा तिथियों में संशोधन किया है। कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव होने के कारण 30 नवंबर को होने वाली परीक्षा को 4 दिसंबर को स्थानांतरित कर दिया गया है। जिन छात्रों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट - swayam.nta.ac.in पर जाकर आधिकारिक नोटिस और  संशोधित तिथियां देख सकते हैं।

विज्ञापन

स्वयं जुलाई 2023 संशोधित कार्यक्रम

एनटीए ने बताया कि 1 दिसंबर और 2 दिसंबर को होने वाली परीक्षाएं यथावत रहेंगी।

परीक्षा की पूर्व तिथि परीक्षा की संशोधित तिथि
30 नवंबर, 2023 4 दिसंबर, 2023
1 दिसंबर, 2023 1 दिसंबर, 2023
2 दिसंबर, 2023 2 दिसंबर, 2023

 

विज्ञापन
विज्ञापन

पालियां

पहले साझा किए गए परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, परीक्षाएं दो सत्रों में आयोजित की जाएंगी - पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगी। छत्तीसगढ़, मिजोरम, तेलंगाना, मध्य प्रदेश और राजस्थान समेत पांच राज्यों में नवंबर-दिसंबर 2023 में विधानसभा चुनाव के चलते ये बदलाव किया गया है।

परीक्षा एजेंसी ने एक आधिकारिक नोटिस में कहा, "सार्वजनिक सूचना दिनांक 22.08.2023 और 12.10.2023 के क्रम में, यह निर्णय लिया गया है कि 30 नवंबर 2023 को होने वाली SWAYAM जुलाई 2023 सेमेस्टर परीक्षा को भारत के कुछ राज्यों में विधानसभा चुनावों के कारण 04 दिसंबर 2023 को स्थानांतरित किया गया है। 1 और 2 दिसंबर 2023 को होने वाली परीक्षा की तिथियों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।"

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed