फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   DU UG Admission: CSAS Phase-2 schedule for UG program for new session released

DU UG Admission: नए सत्र के लिए यूजी कार्यक्रम के लिए सीएसएएस चरण-2 का शेड्यूल जारी, यहां जाने पूरा शेड्यूल

Thu, 01 Aug 2024 07:33 PM IST
मेघा झा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा झा Updated Thu, 01 Aug 2024 07:33 PM IST
सार

  • DU UG Admission 2024: डीयू यूजी एडमिशन के नए शैक्षणिक सत्र के लिए यूजी कार्यक्रम के लिए सीएसएएस चरण 2 का शेड्यूल जारी किया जा चुका है।

विज्ञापन
DU UG Admission: CSAS Phase-2 schedule for UG program for new session released
DU - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए स्नातक (डीयू) कार्यक्रम के लिए आवंटन सह-प्रवेश प्रक्रिया के लिए कॉमन सीट आवंटन प्रणाली (सीएसएएस) का दूसरा चरण आज गुरुवार 1 अगस्त से शुरू किया जा चुका है। सीएसएएस चरण 1 को पूरा करने वाले उम्मीदवार इस चरण के दौरान अपने पसंदीदा कार्यक्रम और कॉलेज संयोजन का चयन कर सकते हैं।
विज्ञापन


डीयू ने नए शैक्षणिक सत्र के लिए ग्रेजुएशन के लिए आवंटन सह-प्रवेश प्रकिया के लिए कॉमन सीट आवंटन प्रणाली का दूसरा चरण भी शुरू हो गया है। हालांकि सीएसएएस के पहले चरण को पूरा कर चुके उम्मीदवार भी इस अपने पसंद के कार्यक्रम और कॉलेज का चयन कर सकते हैं। गुरुवार 1 अगस्त से सीएसएएस के चरण 2 के लिए पंजीकरण शुरू हो गए हैं। इच्छुक उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट ugadmission.uod.ac.in के माध्यम से चयन प्रक्रिया का अभ्यास करने के लिए अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करना होगा। पसंदीदा कार्यक्रमों और कॉलेज संयोजनों को चुनने की अंतिम तिथि 9 अगस्त है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार जिन उम्मीदवारों ने अभी तक सीएसएएस पोर्टल पर पंजीकरण नहीं किया है, वो भी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 7 अगस्त तक पंजीकरण कर सकेंगे। 
विज्ञापन


कार्यक्रम-विशिष्ट योग्यता स्कोर की गणना
सीएसएएस चरण में उम्मीदवारों को अपनी 12वीं कक्षा के विषयों का मिलान उन विषयों से करना होगा, जिनमें उन्होंने सीयूईटी-2024 के लिए परीक्षा दी थी। केवल उत्तीर्ण कक्षा-12 बोर्ड परीक्षाओं से संबंधित सीयूईटी पेपर पर ही विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं प्रवेश प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों की सहायता के लिए प्रवेश शाखा वेबिनार की एक श्रृंखला आयोजित करेगी। पहला वेबिनार 2 अगस्त 2024 को दोपहर 12 बजे आयोजित किया जाएगा। इसमें वरीयता दाखिल करने की प्रक्रिया सीयूईटी पेपर के साथ कक्षा-13 के विषयों की मैपिंग और अन्य आवश्यक बिंदुओं को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed