DU UG Admission 2023: डीयू स्नातक दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन की बढ़ी समय-सीमा, 26 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन
DU UG Admission 2023: दिल्ली विश्वविद्यालय ने स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए कॉमन सीट आवंटन प्रणाली (CSAS) के तहत पहले चरण और दूसरे चरण को 26 जुलाई, 2023 शाम 4:59 बजे तक बढ़ा दिया है।
विस्तार
DU UG Admission 2023: दिल्ली विश्वविद्यालय ने स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को 26 जुलाई, 2023 शाम 4:59 बजे तक बढ़ा दिया है। इससे पहले कॉमन सीट आवंटन प्रणाली (CSAS) के तहत पहले चरण और दूसरे चरण के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 24 जुलाई 2023 थी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (सीएसएएस) पोर्टल के माध्यम से अब तक 2.95 लाख से अधिक छात्रों ने दिल्ली विश्वविद्यालय यूजी प्रवेश 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। सीएसएएस पोर्टल पर रजिस्टर्ड 2,95,343 अभ्यर्थियों में से 2,28,288 ने सीएसएएस दिल्ली विश्वविद्यालय आवेदन पत्र जमा किया है, जबकि 67,055 ने अभी तक आवेदन पत्र जमा नहीं किया है।
बता दें कि जिन अभ्यर्थियों ने डीयू प्रवेश 2023 के लिए पंजीकरण नहीं कराया है, या जिन्होंने चरण 1 पूरा कर लिया है, लेकिन अपनी प्राथमिकताएं प्रदान नहीं की हैं, वे अब 26 जुलाई तक अपना पंजीकरण पूरा कर सकेंगे और अपनी प्राथमिकताएं भर सकेंगे।
विश्वविद्यालय ने छात्रों को नियमित आधार पर अपनी प्राथमिकताएं सेव करने की सलाह दी है, क्योंकि सीएसएएस पोर्टल 27 जुलाई, 2023 को शाम 05 बजे तक सेव की गई प्राथमिकताओं को ऑटो लॉक कर देगा। डीयू यूजी कार्यक्रमों में प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवारों को अपना पंजीकरण पूरा करना चाहिए और अंतिम तिथि से पहले सीएसएएस 2023 आवेदन पत्र भरना होगा।
डीयू कॉमन सीट आवंटन प्रणाली (यूजी) 2023 में तीन चरण शामिल हैं। शेड्यूल के मुताबिक सीएसएएस चॉइस एडजस्टमेंट विंडो 29 जुलाई से 30 जुलाई तक खुली रहेगी। जबकि सीएसएएस के माध्यम से आवंटित कॉलेजों की पहली सूची 01 अगस्त को प्रकाशित की जाएगी। जिसके बाद छात्रों को आवंटित कॉलेजों में रिपोर्ट करना होगा।
कमेंट
कमेंट X