DU UG 2nd Merit List 2023: आज जारी होगी डीयू यूजी की दूसरी मेरिट लिस्ट, ऐसे कर सकेंगे चेक
DU UG 2nd Merit List 2023: दिल्ली विश्वविद्यालय की तरफ से स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए दूसरी मेरिट या आवंटन सूची जारी की जाएगी। प्रवेश के लिए काउंसलिंग में भाग लेने वाले उम्मीदवार इसे अपने लॉगिन के माध्यम से चेक कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
DU UG 2nd Merit List 2023: दिल्ली विश्वविद्यालय की तरफ से स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए दूसरी मेरिट या आवंटन सूची आज यानी 10 अगस्त गुरुवार शाम पांच बजे जारी की जाएगी। डीयू में प्रवेश के लिए काउंसलिंग में भाग लेने वाले उम्मीदवार इसे अपने लॉगिन के माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट admission.uod.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। जिन उम्मीदवारों का चयन पहली मेरिट सूची में नहीं हो सका, उनके पास यह दूसरा अवसर है।
डीयू यूजी प्रवेश कार्यक्रम के अनुसार, चयनित उम्मीदवारों को 13 अगस्त को शाम 4:59 बजे तक प्रवेश के दूसरे दौर के लिए सीटें स्वीकार करनी होंगी। कॉलेज 14 अगस्त को शाम 4:59 बजे तक इन आवेदनों का सत्यापन और अनुमोदन करेंगे। शुल्क की अंतिम तिथि भुगतान 15 अगस्त, शाम 4:59 बजे है।
बता दें कि डीयू 2023 की पहली आवंटन सूची में, कुल 85,853 उम्मीदवारों को दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेजों में सीटें आवंटित की गई हैं। उनमें से 87 प्रतिशत सीटें आवंटन के पहले दौर में भर चुकी हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक सबसे ज्यादा नामांकन हंसराज कॉलेज, रामजस कॉलेज और दयाल सिंह कॉलेज में हुए हैं।
ऐसे चेक करें लिस्ट
-
डीयू की आधिकारिक वेबसाइट admission.uod.ac.in पर जाएं।
-
“दिल्ली यूनिवर्सिटी यूजी सीएसएएस पोर्टल” टैब पर क्लिक करें।
-
सीएसएएस पोर्टल की लॉगिन विंडो में "एप्लिकेशन नंबर" और "पासवर्ड" दर्ज करें।
-
विंडो पर एक नई स्क्रीन दिखाई देगी, “दूसरी आवंटन सूची” टैब पर क्लिक करें।
-
आवंटन सूची डाउनलोड करें और आवंटित सीट को अंतिम रूप देने के लिए भुगतान करें।
कमेंट
कमेंट X