फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   DU: trials is necessary for admission through sports and ECA quota, without certificate you will not eligible

Delhi University: स्पोर्ट्स और ईसीए कोटे से दाखिले के लिए ट्रायल देना जरूरी, बिना सर्टिफिकेट नहीं होंगे योग्य

Sun, 11 Aug 2024 01:36 PM IST
मेघा झा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा झा Updated Sun, 11 Aug 2024 01:36 PM IST
सार

Delhi University: दिल्ली विश्वविद्यालय में एक्सट्रा करिकुलर एक्टिविटी (ईसीए) और स्पोर्ट्स कोटे से दाखिले के लिए छात्र का ट्रायल में हिस्सा लेना अनिवार्य है। बिना वैध सर्टिफिकेट के छात्र ट्रायल के लिए योग्य नहीं होंगे। सामान्य और ईसीए-स्पोर्ट्स कोटे की सीट का आवंटन अलग-अलग होगा। इनमें से छात्रों के लिए जो बेहतर हो उसका चयन करना होगा। 

विज्ञापन
DU: trials is necessary for admission through sports and ECA quota, without certificate you will not eligible
दिल्ली विश्वविद्यालय, Delhi University - फोटो : University Of Delhi

विस्तार

Delhi University: दिल्ली विवि में एक्सट्रा करिकुलर एक्टिविटी (ईसीए) और स्पोर्ट्स कोटे से दाखिले के लिए छात्र का ट्रायल में हिस्सा लेना अनिवार्य है। बिना वैध सर्टिफिकेट के छात्र ट्रायल के लिए योग्य नहीं होंगे। एनएसएस और एनसीसी में ट्रायल नहीं होंगे केवल उनके सर्टिफिकेट को देखा जाएगा। सामान्य और ईसीए-स्पोर्ट्स कोटे की सीट का आवंटन अलग-अलग होगा। इनमें से छात्रों के लिए जो बेहतर हो उसका चयन करना होगा। स्पोर्ट्स और ईसीए की विभिन्न श्रेणी में से जिसमें बेहतर हों उसी का ट्रायल दें।
विज्ञापन


डीयू में ईसीए और स्पोर्ट्स कोटे के दाखिले को लेकर वेबिनार आयोजित किया गया। इस वेबिनार में दोनों कोटे के दाखिलों को लेकर ईसीए दाखिला समिति संयोजक डॉ दीप्ति तनेजा व दिल्ली यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स काउंसिल निदेशक डॉ अनिल कलकल की ओर से जानकारी व छात्रों के सवालों के जवाब दिए गए। डीयू में ईसीए और स्पोर्ट्स श्रेणी में दाखिले के लिए मेरिट लिस्ट तैयार करने के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट(सीयूईटी) 2024 के स्कोर, छात्रों के सर्टिफिकेट और ट्रॉयल के अंकों को देखा जाएगा। ईसीए के लिए इसमें 25 फीसदी वेटेज सीयूईटी व 75 फीसदी सर्टिफिकेट व ट्रायल की होगी। इनमें 60 फीसदी वेटेज ट्रायल व 15 फीसदी सर्टिफिकेट की है। 
विज्ञापन


एनसीसी और एनएसएस में केवल प्रमाणपत्रों के 75 फीसदी अंकों को और 25 फीसदी सीयूईटी स्कोर को देखा जाएगा। जबकि स्पोर्ट्स में 25 फीसदी सीयूईटी स्कोर, 25 फीसदी सर्टिफिकेट व 50 फीसदी वेटेज ट्रायल की होगी। ईसीए के ट्रायल में छात्र को 75 में से कम से कम 30 अंक लाना जरूरी है। इसी तरह से स्पोर्ट्स के ट्रायल में 400 में से 200 अंक लाने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईसीए के लिए इस बार रिकॉर्ड 11700 पंजीकरण : ईसीए के लिए इस बार रिकॉर्ड 11, 700 पंजीकरण हुए, इसलिए दाखिले की रेस कठिन होने वाली है। बीते साल ईसीए श्रेणी के लिए कुल 9, 858 छात्र-छात्राओं ने किया था आवेदन। जबकि वर्ष 2022 में 6 हजार से अधिक आवेदन किए गए थे। डीयू का मानना है कि ईसीए कोटे से दाखिले के संबंध में जागरूकता की वजह से साल दर साल इस कोटे में पंजीकरण का नंबर बढ़ रहा है।


20 अगस्त से स्पोर्ट्स के ट्रायल और ईसीए ट्रायल 12 अगस्त से शुरू होंगे
डीयू में ईसीए के ट्रायल 12 अगस्त से 24 अगस्त तक होंगे। ऐसे में दिल्ली के बाहर के छात्र इसी शेड्यूल के आधार पर यहां आने का प्लान करें। क्रिऐटिव के ट्रायल हंसराज कॉलेज में 16 अगस्त को, डांस के माता सुंदरी कॉलेज में 12-24 अगस्त, वाद-विवाद के रामजस में 12 से 24 अगस्त, क्विज के दौलत राम कॉलेज में 20 अगस्त, धर्मशास्त्र के श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज में 13 व 14 अगस्त, योग के ट्रायल पीजीडीएवी (सांध्य) कॉलेज में 21-22 अगस्त को होंगे। जबकि स्पोर्ट्स के ट्रायल 20 अगस्त से शुरु होंगे, जिसके लिए जल्द ही विस्तृत शेड्यूल जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed