{"_id":"68d207b0282baef5590129fc","slug":"du-sol-east-delhi-campus-inaugurated-seven-storey-building-with-modern-facilities-for-students-2025-09-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"DU: डीयू एसओएल पूर्वी दिल्ली कैंपस का शुभारंभ, छात्रों के लिए आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित सात मंजिला भवन तैयार","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
DU: डीयू एसओएल पूर्वी दिल्ली कैंपस का शुभारंभ, छात्रों के लिए आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित सात मंजिला भवन तैयार
Tue, 23 Sep 2025 08:06 AM IST
शिवम गर्ग
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: शिवम गर्ग
Updated Tue, 23 Sep 2025 08:06 AM IST
सार
Eastern Delhi SOL Campus: दिल्ली विश्वविद्यालय ने स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग का नया पूर्वी दिल्ली कैंपस शुरू किया। 55 करोड़ की लागत से बने सात मंजिला भवन में स्मार्ट क्लासरूम, डिजिटल लाइब्रेरी और कंप्यूटर लैब जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध।
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय, Delhi University
- फोटो : University Of Delhi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Delhi University SOL East Delhi Campus: दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) में पढ़ने वाले उत्तर-पूर्वी और पूर्वी दिल्ली के छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। एसओएल के पूर्वी दिल्ली कैंपस का सोमवार से शुभारंभ हो गया। सोमवार को ताहिरपुर स्थित नवर्निर्मित पूर्वी क्षेत्रीय केंद्र स्वाध्याय भवन का केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने उद्घाटन किया। यह भवन आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है। छात्रों के लिए स्मार्ट क्लासरूम, डिजिटल लाइब्रेरी, कंप्यूटर लैब सहित कई दूसरी सुविधाएं उपलब्ध हैं।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि स्वाध्याय भवन में उपलब्ध सुविधाएं इस बात का प्रमाण है कि एसओएल अपने छात्रों को नियमित कॉलेजों के समकक्ष उत्कृष्ट विधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। कैंपस ऑफ ओपन लर्निंग की निदेशक प्रो. पायल मागो ने कहा पूर्वी और उत्तर-पूर्वी दिल्ली के छात्रों का इस केंद्र का बहुत अधिक लाभ मिलने वाला है। एसओएल में करीब 60 फीसदी छात्र इन इलाकों से आते हैं। इस भवन के बनने से उनकी सुबह और शाम की कक्षाएं हो सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
अवसर और सशक्तिकरण का केंद्र
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, एसओएल का पूर्वी क्षेत्रीय केंद्र केवल एक संस्थान नहीं है बल्कि अवसर और सशक्तिकरण का द्वार है। मुझे विश्वास है कि एआई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया के विजन को साकार करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। एसओएल इस विजन को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह दिल्ली के कार्यबल को और अधिक दक्ष और उत्पादक बनाने के लिए एक केंद्रीय केंद्र बन सकता है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि स्वाध्याय भवन में उपलब्ध सुविधाएं इस बात का प्रमाण है कि एसओएल अपने छात्रों को नियमित कॉलेजों के समकक्ष उत्कृष्ट विधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। कैंपस ऑफ ओपन लर्निंग की निदेशक प्रो. पायल मागो ने कहा पूर्वी और उत्तर-पूर्वी दिल्ली के छात्रों का इस केंद्र का बहुत अधिक लाभ मिलने वाला है। एसओएल में करीब 60 फीसदी छात्र इन इलाकों से आते हैं। इस भवन के बनने से उनकी सुबह और शाम की कक्षाएं हो सकेंगी।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X