फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   DU released an information bulletin for PG admissions; Advices to fill form accordingly, Read here

DU Admission: डीयू ने पीजी में दाखिले के लिए इंफॉर्मेशन बुलेटिन किया जारी, इसे पढ़कर फॉर्म भरने की दी सलाह

Sun, 12 Jan 2025 09:34 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sun, 12 Jan 2025 09:34 AM IST
सार

DU PG Admission 2025: डीयू ने पीजी में दाखिले के लिए इंफॉर्मेशन बुलेटिन जारी किया है। डीयू ने छात्रों से इंफॉर्मेशन बुलेटिन पढ़कर ही आवेदन करने की सलाह दी है।

विज्ञापन
DU released an information bulletin for PG admissions; Advices to fill form accordingly, Read here
DU PG Admission - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

DU PG Admission 2025: डीयू ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 में स्नातकोत्तर (पीजी) कोर्स में दाखिले के लिए इंफॉर्मेशन बुलेटिन जारी कर दिया है। पीजी कोर्सेज में इस बार बीते साल की तरह इस बार भी दाखिले कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी पीजी) के स्कोर के आधार पर होंगे। डीयू ने इंफॉर्मेशन बुलेटिन पढ़कर ही आवेदन करने की सलाह दी है। सीयूईटी पीजी में शामिल होने के लिए छात्रों को पात्रता की शर्तों को पूरा करना होगा।

विज्ञापन


बता दें कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने सीयूईटी पीजी के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। पंजीकरण दो फरवरी तक कराया जा सकता है। डीयू पीजी के 77 कोसौं में प्रवेश की पेशकश करता है। डीयू ने अपने इंफॉर्मेशन बुलेटिन में स्पष्ट किया है कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 में प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थी एनईपी 2020 पर आधारित स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम रूपरेखा 2025 के तहत अध्ययन करेंगे।
विज्ञापन



स्नातकोत्तर कार्यक्रम में स्पोर्ट्स कोटे में प्रवेश पाने वाले अभ्यर्थी के लिए भी सीयूईटी पीजी 2025 में शामिल होना अनिवार्य है। 

वहीं, जेएनयू ने अधिसूचना जारी कर स्पष्ट किया है कि इस वर्ष भी पीजी में दाखिले कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) के माध्यम से कराए जाएंगे। जेएनयू में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए पीजी और एडवांस डिप्लोमा ऑफ प्रोफिशिएंसी कार्यक्रमों (एडीओपी) में प्रवेश सीयूईटी पीजी के माध्यम से किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार 42 पीजी प्रोग्राम में दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed