फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   DU PG Admissions 2021 Delhi University released 4th Merit List regarding the admissions in various pg courses, know how to apply for it

DU PG Admissions 2021: दिल्ली विश्वविद्यालय ने जारी किया स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए चौथी मेरिट सूची

Sat, 25 Dec 2021 06:39 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sat, 25 Dec 2021 06:39 PM IST
सार

DU PG Admissions 2021: जो भी छात्र इससे पहले जारी की गई मेरिट सूचियों के तहत प्रवेश नहीं ले पाए थे। वह, इस चौथी मेरिट सूची के माध्यम से डीयू में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
DU PG Admissions 2021 Delhi University released 4th Merit List regarding the admissions in various pg courses, know how to apply for it
DU PG Admission 2021 - फोटो : Social Media

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने विभिन्न कॉलेजों में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए चौथी मेरिट सूची जारी कर दी है। यह मेरिट सूची आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई है। जो भी योग्य और इच्छुक छात्र डीयू में प्रवेश लेना चाहते हैं, वह आधिकारिक वेबसाइट  du.ac.in पर जाकर मेरिट सूची को देख सकते हैं और इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।  इस मेरिट सूची में उन छात्रों के नाम जारी किए गए हैं, जिन्हें प्रवेश के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। मेरिट सूची में छात्रों के नाम, पंजीयन संख्या, रोल नंबर, आदि दिए गए हैं।

विज्ञापन


जो भी छात्र इससे पहले जारी की गई मेरिट सूचियों के तहत प्रवेश नहीं ले पाए थे। वह, इस चौथी मेरिट सूची के माध्यम से डीयू में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश के लिए आवेदन की सभी प्रक्रिया दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) की आधिकारिक वेबसाइट पर ही आयोजित की जाएगी। छात्र डीयू की आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। ऐसा माना जा रहा है कि डीयू की ओर से यह आखिरी मेरिट सूची है, इसके बाद अन्य कोई भी मेरिट सूची जारी नहीं की जाएगी। 
विज्ञापन


29 तक आवेदन शुल्क जमा कर सकते हैं छात्र 
जो भी छात्र दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) की ओर से जारी की जाने वाली चौथी और अंतिम मेरिट सूची के तहत प्रवेश लेना चाहते हैं, वह 27 से 28 दिसंबर 2021 तक अपना आवेदन कर दें। आवेदकों को 29 दिसंबर 2021 तक आवेदन शुल्क भी जमा कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में चौथी मेरिट सूची के लिए महत्वपूर्ण तारीखें

1. मेरिट सूची जारी होने की तारीख- 24 दिसंबर 2021
2. कॉलेज द्वारा प्रवेश कंफर्म करने की तारीख- 27 से 28 दिसंबर 2021
3. प्रवेश के लिए आवेदन शुल्क जमा करने की तारीख- 29 दिसंबर 2021

चौथी मेरिट सूची कैसे डाउनलोड करें?

छात्र नीचे दिए गए आसान से दिशानिर्देशों का पालन कर के मेरिट सूची को देख सकते हैं और इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।

1. सबसे पहले उम्मीदवार दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) की आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in पर जाएं।
2. होम पेज पर दिखाई दे रहे PG Admission List के लिंक पर क्लिक करें।
3. अब उस पाठ्यक्रम के लिंक को चुने जिसके लिए आप आवेदन करना चाहते हैं।
4. अब आपके सामने की स्क्रीन पर मेरिट सूची दिख जाएगी। 
5. इसे चेक कर लें और आगे की जरूरत के लिए डाउनलोड कर लें। 

प्रवेश के लिए कैसे आवेदन करें

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से निर्देशों का पालन कर अपना आवेदन कर सकते हैं। 

1. छात्र नीचे दिए गए आसान से दिशानिर्देशों का पालन कर के प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं
2. दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) की आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in पर जाएं।
3. होम पेज पर दिखाई दे रहे PG Admission से संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
4. अब मांगी जा रही जानकारी भरें और लॉगिन करें।
5. अब आवेदन पत्र को भरें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
6. आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed