फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   DU PG Admission 2021 delhi university will release 4th and final merit list for admissions in various pg courses, know how to apply here

DU PG Admission 2021: दिल्ली विश्वविद्यालय आज जारी कर सकता है स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए चौथी मेरिट सूची

Fri, 24 Dec 2021 06:10 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Fri, 24 Dec 2021 06:10 PM IST
सार

DU PG Admission 2021: प्रवेश के लिए आवेदन की सभी प्रक्रिया दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) की आधिकारिक वेबसाइट पर ही आयोजित की जाएगी। छात्र डीयू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
DU PG Admission 2021 delhi university will release 4th and final merit list for admissions in various pg courses, know how to apply here
DU PG Admission 2021 - फोटो : Social Media

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के अंतर्गत आने वाले विभिन्न कॉलेजों में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए चौथी और आखिरी मेरिट सूची आज 24 दिसंबर 2021 को जारी की जा सकती है। जो भी योग्य और इच्छुक छात्र इससे पहले जारी की गई मेरिट सूची के तहत अपना प्रवेश कंफर्म नहीं करा पाए थे। वह, इस चौथी मेरिट सूची के तहत प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश के लिए आवेदन की सभी प्रक्रिया दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) की आधिकारिक वेबसाइट पर ही आयोजित की जाएगी। छात्र डीयू की आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन


29 तक आवेदन शुल्क जमा कर सकते हैं छात्र 
जो भी छात्र दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) की ओर से जारी की जाने वाली चौथी और अंतिम मेरिट सूची के तहत प्रवेश लेना चाहते हैं, उन्हें 29 दिसंबर 2021 तक आवेदन शुल्क जमा कराना होगा। चौथी मेरिट सूची में उन छात्रों के नाम जारी किए गए हैं, जिन्हें स्नातकोत्तर के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। मेरिट सूची में छात्रों के नाम, पंजीयन संख्या, रोल नंबर, आदि दिए गए हैं।
विज्ञापन


दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में चौथी मेरिट सूची के लिए महत्वपूर्ण तारीखें

1. मेरिट सूची जारी होने की तारीख- 24 दिसंबर 2021
2. कॉलेज द्वारा प्रवेश कंफर्म करने की तारीख- 27 से 28 दिसंबर 2021
3. प्रवेश के लिए आवेदन शुल्क जमा करने की तारीख- 29 दिसंबर 2021

चौथी मेरिट सूची कैसे चेक करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशानिर्देशों का पालन करें


1. सबसे पहले उम्मीदवार दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) की आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in पर जाएं।
2. होम पेज पर दिखाई दे रहे PG Admission List के लिंक पर क्लिक करें।
3. अब उस पाठ्यक्रम के लिंक को चुने जिसके लिए आप आवेदन करना चाहते हैं।
4. अब आपके सामने की स्क्रीन पर मेरिट सूची जारी हो जाएगी। 
5. इसे चेक कर लें और आगे की जरूरत के लिए डाउनलोड कर लें। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed