DU PG Counseling 2024: डीयू पीजी काउंसलिंग के लिए पंजीकरण की समयसीमा बढ़ी, पांच जून तक करें आवेदन
DU PG 2024: डीयू पीजी में प्रवेश के लिए काउंसलिंग पंजीकरण प्रक्रिया की अंतिम तिथि आगे बढ़ा दी गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन पत्र भर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
DU PG 2024: दिल्ली विश्वविद्यालय ने पोस्ट ग्रेजुएट के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 05 जून तक बढ़ा दी है। कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम फॉर पोस्टग्रेजुएट्स (CSAS PG) के साथ-साथ DU ने BA LLB (H), BBA LLB (H) और BTech कार्यक्रमों के लिए पंजीकरण की समय सीमा बढ़ा दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (admission.uod.ac.in.) पर जाकर काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन पत्र भर सकते हैं।
05 जून से खुलेगी सुधार विंडो
डीयू पीजी पंजीकरण बंद होने के बाद, उम्मीदवारों को अपने पहले से जमा किए गए आवेदन पत्र को संपादित करने का मौका मिलेगा। संशोधित तिथियों के अनुसार, डीयू पीजी 2024 आवेदन सुधार विंडो 05 जून से सक्रिय होगी। उम्मीदवार 12 जून तक अपने व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण संपादित कर सकेंगे।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया है, "आम चुनाव-2024 के संबंध में, सीएसएएस पीजी पंजीकरण 2024, बीए एलएलबी (एच), बीबीए एलएलबी (एच) और बीटेक कार्यक्रमों को 5 जून, 2024 (रात 11:59 बजे) तक बढ़ा दिया गया है। नतीजतन, आवेदन सुधार प्रक्रिया 05 जून से 12 जून, 2024 के बीच आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को सभी अपडेट और शेड्यूल के लिए नियमित रूप से दिल्ली विश्वविद्यालय की प्रवेश वेबसाइट देखने की सलाह दी जाती है।"
कुल सीटें
दिल्ली विश्वविद्यालय एडमिशन के माध्यम से कुल 13,500 पीजी सीटें भरी जाएंगी। इनमें नॉन-कॉलेजिएट महिला शिक्षा बोर्ड, 120 सीटों वाले तीन बीटेक पाठ्यक्रम और 60-60 सीटों वाले दो बीबीए एलएलबी और बीए एलएलबी पाठ्यक्रम शामिल हैं। डीयू पीजी प्रवेश के लिए एमए हिंदू अध्ययन, एमए पब्लिक हेल्थ, एमए चाइनीज स्टडीज, एमए कोरियन स्टडीज और मास्टर ऑफ फाइन आर्ट्स के पाठ्यक्रम भी उपलब्ध होंगे।
डीयू पीजी 2024 आवेदन शुल्क
उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में डीयू पीजी आवेदन शुल्क का विवरण देख सकते हैं-
| वर्ग | पंजीकरण शुल्क |
| सामान्य
अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) |
250 रुपये |
| अनुसूचित जाति (एससी)
अनुसूचित जनजाति (एसटी) विकलांग व्यक्ति (पीडब्ल्यूबीडी) |
100 रुपये |
| खेल कोटा | 100 रुपये (अतिरिक्त) |
कमेंट
कमेंट X