DU NCWEB Admission: डीयू एनसीवेब बीए-बीकॉम प्रवेश के लिए स्पेशल ड्राइव कटऑफ जारी, पांच सितंबर से लें दाखिला
DU NCWEB Cut-off 2024: डीयू ने नॉन-कॉलेजिएट महिला शिक्षा बोर्ड के बीए और बीकॉम कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए स्पेशल ड्राइव कट-ऑफ सूची जारी कर दी है। ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया पांच अक्तूबर से शुरू होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
DU NCWEB Admission 2024: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने आज, 3 अक्तूबर को नॉन-कॉलेजिएट महिला शिक्षा बोर्ड (NCWEB) के बीए और बीकॉम कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए स्पेशल ड्राइव कट-ऑफ सूची जारी कर दी है। पंजीकृत उम्मीदवार डीयू की आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in. पर जाकर कट-ऑफ सूची देख सकते हैं। इस सूची के लिए ऑनलाइन प्रवेश 5 अक्तूबर से शुरू होगा।
स्पेशल ड्राइव कट-ऑफ लिस्ट उन उम्मीदवारों के लिए है जो एडमिशन के लिए योग्य हैं, लेकिन किसी कारण से उन्हें पहले की कट-ऑफ में एडमिशन नहीं मिला था। अब उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर बीकॉम प्रोग्राम में एडमिशन के लिए स्पेशल ड्राइव कट-ऑफ लिस्ट में अपना नाम देख सकते हैं।
6 अक्तूबर तक लें दाखिला
डीयू के आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि ऑनलाइन दाखिले 5 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से शुरू होकर 6 अक्तूबर को रात 11:59 बजे तक आवंटित प्रवेश केंद्रों पर चलेंगे। स्पेशल ड्राइव की कट-ऑफ सूची सभी अनारक्षित श्रेणियों, अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग श्रेणी के छात्रों के लिए है।
जिन अभ्यर्थियों को किसी कारणवश पूर्व कट-ऑफ राउंड में सीटें आवंटित नहीं हुई थीं, वे अब उपलब्ध रिक्त सीटों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
डीयू के आधिकारिक नोटिस में कहा गया है, "शैक्षणिक वर्ष 2024-2025 के लिए गैर-कॉलेजिएट महिला शिक्षा बोर्ड (NCWEB) के बीए और बीकॉम पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए विशेष अभियान कट-ऑफ सूची अधिसूचित की जा रही है, जो गुरुवार, 3 अक्तूबर, 2024 को वेबसाइट du.ac.in. पर प्रदर्शित की जाएगी। ऑनलाइन प्रवेश शनिवार, 5 अक्तूबर 2024 से शुरू होगा। विशेष अभियान कट-ऑफ सूची उन उम्मीदवारों के लिए है जो पात्र थे, लेकिन किसी भी कारण से पहले के कट-ऑफ में प्रवेश नहीं ले सके नहीं ले सके।"
कमेंट
कमेंट X