फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi ›   DU NCWEB Counselling: Special Cut-Off Released for Admission, Apply by August 21

DU NCWEB Counselling: एनसीवेब में प्रवेश के लिए स्पेशल कटऑफ जारी, 21 अगस्त तक ले सकेंगे दाखिला

Tue, 19 Aug 2025 07:50 AM IST
शिवम गर्ग अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: शिवम गर्ग Updated Tue, 19 Aug 2025 07:50 AM IST
सार

DU NCWEB Counselling: स्पेशल कट ऑफ के आधार पर दाखिला 19 से 21 अगस्त तक लिया जा सकता है जबकि फीस का भुगतान 23 अगस्त तक किया जा सकता है। एनसीवेब में तीन कट ऑफ के बाद 15,200 में से 9,500 सीटें भर गई हैं। इस तरह से अब भी 5,700 सीटें खाली हैं।

विज्ञापन
DU NCWEB Counselling: Special Cut-Off Released for Admission, Apply by August 21
दिल्ली विश्वविद्यालय, Delhi University - फोटो : University Of Delhi

विस्तार

DU NCWEB Special Cut off: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के नॉन-कॉलेजिएट वुमेन्स एजुकेशन बोर्ड (NCWEB) में तीन कट ऑफ के दाखिले संपन्न होने के स्पेशल कट ऑफ सोमवार को जारी कर दी गई है। इस कट ऑफ में उन्हीं छात्राओं को दाखिला मिलेगा जो किसी कारण से पहली से तीसरी कट ऑफ में दाखिला नहीं ले सके।

विज्ञापन

21 अगस्त तक ले सकेंगे दाखिला

इस कट ऑफ में पहले दाखिला पा चुकी छात्राएं कॉलेज सेंटर भी नहीं बदल सकती हैं। स्पेशल कट ऑफ के आधार पर दाखिला 19 से 21 अगस्त तक लिया जा सकता है जबकि फीस का भुगतान 23 अगस्त तक किया जा सकता है। एनसीवेब में तीन कट ऑफ के बाद 15,200 में से 9,500 सीटें भर गई हैं। इस तरह से अब भी 5,700 सीटें खाली हैं। इन्हें भरने के लिए यह कट ऑफ जारी की गई है।

विज्ञापन

बीकॉम में अभी भी मौका

एनसीवेब में तीन कट ऑफ के बाद भी बीकॉम प्रोग्राम में मौका है। अभी केवल चार कॉलेज सेंटरों (हंसराज, मैत्रेयी, राजधानी, श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज ऑफ कॉमर्स) में ही सामान्य श्रेणी के दाखिले बंद हुए हैं। मिरांडा हाउस ने 82 फीसदी कट ऑफ जारी की है जबकि इस कोर्स के लिए सबसे कम कट ऑफ भगिनी निवेदिता ने 45 फीसदी निकाली है। दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज ने 62 फीसदी कट ऑफ जारी की है। केशव महाविद्यालय ने 55 फीसदी कट ऑफ निकाली है। इस प्रोग्राम में ओबीसी, एससी, एसटी, ईडब्लयूएस व पीडब्लयूडी श्रेणी की छात्राओं के लिए दाखिले के काफी चांस हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

चौथी कट ऑफ 25 अगस्त को होगी जारी

स्पेशल कट ऑफ के बाद 25 अगस्त को चौथी व एक सितंबर को पांचवीं कट ऑफ जारी की जाएगी। इसके बाद पहली से पांचवीं कट ऑफ तक दाखिला नहीं ले सकी छात्राओं को स्पेशल ड्राइव के माध्यम से दाखिला मिलेगा। स्पेशल ड्राइव की शुरूआत आठ सितंबर को होगी।

इतिहास-राजनीति विज्ञान कॉम्बिनेशन काफी हिट

एनसीवेब की निदेशक प्रो. गीता भट्ट ने बताया कि बीए प्रोग्राम इतिहास-राजनीति विज्ञान कॉम्बिनेशन काफी हिट साबित हो रहा है। इसमें दाखिले 26 कॉलेज सेंटर में से 13 कॉलेज सेंटरों पर बंद हो गए हैं। इस कोर्स में दाखिले के लिए सामान्य श्रेणी की सबसे कम कट ऑफ 44 फीसदी भगिनी निवेदिता कॉलेज में है। वहीं, अदिति महाविद्यालय में 45 फीसदी या उससे अधिक वाले छात्र दाखिला ले सकते है। इसी तरह एसपीएम में 70 फीसदी, माता संदुरी में 64 फीसदी या उससे अधिक वाले इतिहास-राजनीति कॉम्बिनेशन वाले प्रोग्राम में दाखिला ले सकते हैं।

कॉलेजों में एससी श्रेणी की कट ऑफ 40 फीसदी से लेकर 55 फीसदी तक रही है। यह अलग-अलग कॉलेज में अलग-अलग है जबकि ओबीसी श्रेणी में भी अभी दाखिले की गुर्जाइश है। एसटी श्रेणी में सबसे कम कट ऑफ 39 फीसदी भगिनी निवेदिता कॉलेज में हैं।

वहीं, बीए प्रोग्राम इकोनॉमिक्स-राजनीति विज्ञान प्रोग्राम में पांच कॉलेज सेंटरों मैत्रेयी, डीडीयू, माता सुंदरी कॉलेज, हंसराज व मिरांडा हाउस में दाखिले बंद हो गाए हैं। एसटी श्रेणी का दाखिला अदिति कॉलेज में 37 फीसदी पर हो जाएगा जबकि भगिनी निवेदिता में इस श्रेणी का दाखिला 40 फीसदी पर होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed