फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   DU NCWEB Counselling: Special Cut-Off List to Be Released Today, Over 9,000 Seats Already Filled

DU NCWEB Counselling: एनसीवेब में प्रवेश के लिए आज जारी होगी स्पेशल कटऑफ, नौ हजार सीटों पर हो चुके हैं दाखिले

Mon, 18 Aug 2025 07:59 AM IST
शिवम गर्ग अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Mon, 18 Aug 2025 07:59 AM IST
सार

NCWEB Admission 2025: दिल्ली विश्वविद्यालय के एनसीवेब में बीए और बीकॉम प्रोग्राम में दाखिले के लिए आज स्पेशल कटऑफ जारी की जाएगी। अब तक करीब 9,000 सीटों पर दाखिले पूरे हो चुके हैं, जबकि ओबीसी, एससी और एसटी कैटेगरी की कई सीटें अभी खाली हैं।

विज्ञापन
DU NCWEB Counselling: Special Cut-Off List to Be Released Today, Over 9,000 Seats Already Filled
दिल्ली विश्वविद्यालय, (DU) - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

NCWEB Special Cut Off 2025: दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के नॉन कॉलिजिएट वीमेंस एजुकेशन बोर्ड (एनसीवेब) में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए बीए और बीकॉम प्रोग्राम में दाखिला को लेकर सोमवार को स्पेशल कटऑफ जारी की जाएगी। दाखिले के लिए दोनों प्रोग्राम में कुल 15200 सोटे हैं। इसमें से करीब 60 फीसदी सीटों पर दाखिले हो चुके हैं।
विज्ञापन


एनसीवेव की निदेशक प्रो. गीता भट्ट ने बताया कि अब दाखिले के लिए स्पेशल कटऑफ जारी की जा रही है। अब तक तीन अलग-अलग कटऑफ जारी कर चुके हैं। इन तीनों कटऑफ के जारी होने के बाद जो योग्य उम्मीदवार दाखिला नहीं ले पाए थे वह, स्पेशल कटऑफ जारी पर ले सकते हैं।
विज्ञापन

21 अगस्त तक होंगे दाखिले

निदेशक ने कहा कि बीए और बीकॉम प्रोग्राम की करीब नौ हजार सीटों पर दाखिले हो चुके हैं। दाखिले के लिए ओबीसी, एससी और एसटी श्रेणी की ज्यादातर सीटें खाली हैं। स्पेशल कटऑफ जारी होने के बाद उम्मीदवार 21 तक दाखिला ले सकेंगे। 23 अगस्त फीस जमा करने की आखिरी तारीख होगी। अगर स्पेशल कटऑफ में सीट नहीं भरती है तो फिर 25 को चौथी कटऑफ और एक सितंबर को पांचमी स्पेशल कटऑफ जारी की जाएगी। उसके बाद खाली सीटों को स्पेशल ड्राइव से भरा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दाखिले के लिए मिले थे साढ़े 17 हजार आवेदन

इसकी कटऑफ की घोषणा आठ सितंबर को होगी। दाखिले के लिए नौ और दस सितंबर को आवेदन कर सकेंगे। स्पेशल ड्राइव के दाखिला कॉलेज को 11 सितंबर शाम पांच बजे तक पूरे करने होंगे और उम्मीदवार दाखिले के लिए 12 सितंबर तक फीस का भुगतान कर सकेंगे। बता दें कि एनसीवेब को दाखिले के लिए लगभग सापे 17 हजार आवेदन प्राप्त हुए थे। 

26 कॉलेज केंद्रों पर होती है पढ़ाई

एनसीवेब में 26 कॉलेज केंद्रों पर पढ़ाई होती है। इसमें हंसराज और मिरांडा हाउस जैसे नामचीन कॉलेज भी शामिल है। इन केंद्रों पर बीए और बीकॉम प्रोग्राम की कक्षाएं सप्ताहांत और अवकाश के दिन आयेजित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed