DU: डीयू विधि संकाय एलएलबी की अंतिम परीक्षाएं स्थगित, दो सप्ताह और चलेंगी कक्षाएं; जानें कब आएंगी नई तिथियां
DU LLB Final Exam 2024: दिल्ली विश्वविद्यालय विधि संकाय एलएलबी की अंतिम परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। परीक्षा आज से निर्धारित थीं, लेकिन कुलपति के आदेश पर परीक्षा स्थगित कर दी है और विधि संकाय को दो सप्ताह और कक्षाएं जारी रखने का निर्देश दिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
DU LLB Exam Postponed: दिल्ली विश्वविद्यालय विधि संकाय ने आज से शुरू होने वाली एलएलबी की अंतिम परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। परीक्षा स्थगन की जानकारी विश्वविद्यालय के कुलपति कुलपति योगेश सिंह ने दी है। जारी नोटिस में लिखा है, "सभी संबंधित कृपया ध्यान दें। माननीय कुलपति के आदेशानुसार 4 जुलाई से निर्धारित एलएलबी द्वितीय/चतुर्थ/छठी सत्र की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। नई तिथियां यथासमय अधिसूचित की जाएंगी।"
Delhi University Faculty of Law postpones LLB end-term exams that were scheduled to begin today: DU Vice Chancellor Yogesh Singh pic.twitter.com/LvPRWVodiA
— ANI (@ANI) July 3, 2024विज्ञापन
18 जुलाई से होंगी परीक्षाएं
कुलपति सिंह ने बताया कि परीक्षाएं स्थगित कर दी गईं क्योंकि कई छात्र अपर्याप्त उपस्थिति के कारण परीक्षा में शामिल नहीं हो सके। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को उनकी उपस्थिति की कमी को पूरा करने के लिए दो सप्ताह तक कक्षाओं में उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है।
एलएलबी की अंतिम परीक्षाएं स्थगित करने पर डीयू के कुलपति योगेश सिंह ने कहा, "छात्रों की उपस्थिति कम थी, जिससे उनका एक साल बर्बाद हो सकता था। सभी पहलुओं पर विचार करते हुए मैंने विधि संकाय को दो सप्ताह और कक्षाएं जारी रखने का निर्देश दिया है। परीक्षाएं 18 जुलाई से होंगी।"
कमेंट
कमेंट X