DU ECA Admission 2025: डीयू में ईसीए कोटे से दाखिले के लिए समिति गठित, 18 सदस्य करेंगे निगरानी; अधिसूचना जारी
DU ECA Admission Notification: दिल्ली विश्वविद्यालय ने ईसीए कोटे के तहत होने वाले दाखिलों की प्रक्रिया को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए 18 सदस्यों की एक समिति का गठन किया है। विश्वविद्यालय ने इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
DU ECA Admission 2025: शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज (ईसीए) श्रेणी के तहत दाखिला देने के लिए समिति का गठन किया गया है। इस संबंध में डीयू ने अधिसूचना जारी कर दी है। इसके लिए 18 सदस्यों न्की समिति गठित की गई है। इसमें फैक्लटी ऑफ म्यूजिक एंड फाइन आर्ट्स के डीन प्रो. राजीव वर्मा को चेयरपर्सन और कल्चरल काउंसिल के अध्यक्ष अनूप लाठर को सलाहकार बनाया गया है।
यह समिति ईसीए के तहत होने वाले दाखिले की निगरानी करेगी। इसके तहत दाखिला लेने वालों को ट्रायल से होकर गुजरना पड़त्ता है। ईसीए श्रेणी में डिबेट, डांस, क्रिएटिव राइटिंग, डिजिटल मीडिया, फाइन आर्ट्स, थियेटर सहित 14 एक्टिविटीज को शामिल किया गया है। ईसीए श्रेणी के दाखिले में सर्टिफिकेट और ट्रायल के अंक को भी प्राथमिकता दी जाती है।
DU CSAS पोर्टल पर ईसीए दस्तावेज अपलोड की प्रक्रिया जारी
दाखिले को लेकर डीयू कॉमन सीट आवंटन सिस्टम (सीसेस) पोर्टल पर ईसीए श्रेणी के तहत दाखिला के लिए एक मई 2022 से लेकर एक अप्रैल 2025 तक के दस्तावेज अपलोड किए जा सकते हैं। हालांकि ट्रायल को लेकर अभी डीयू की ओर से तारीख की घोषणा नहीं की गई है। डीयू में स्नातक के 79 कार्यक्रमों की 71624 सीटों पर दाखिला पंजीकरण की प्रक्रिया चल रही है।
कमेंट
कमेंट X