DU CSAS: डीयू में 16 अगस्त से ले सकेंगे सीयूईटी यूजी के स्कोर से प्रवेश; यहां देखें पूरा शेड्यूल
DU Admission through CUET UG: सीयूईटी के परिणामों के बाद डीयू ने यूजी कार्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर दी है। परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र नीचे काउंसलिंग का पूरा कार्यक्रम जान सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CUET UG Counselling: सीयूईटी यूजी के नतीजे घोषित होने के बाद अब प्रवेश को दौर शुरू हो चुका है। इसी क्रम में दिल्ली विश्वविद्यालय ने स्नातक प्रवेश के लिए कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (सीएसएएस) के दूसरे चरण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। पहले चरण के दाखिले के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया 16 अगस्त से शुरू होने वाली है। विश्वविद्यालय ने पूरा शेड्यूल जारी किया है।
जारी शेड्यूल के अनुसार, पहले चरण को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले पात्र उम्मीदवारों को पसंदीदा कोर्स और कॉलेज संयोजन चुनने के लिए आधिकारिक वेबसाइट (ugadmission.uod.ac.in) पर जाकर अपने डैशबोर्ड पर लॉग इन करना होगा। वहीं, जिन भी उम्मीदवारों ने अभी तक सीएसएएस पोर्टल पर पंजीकरण नहीं किया है वे भी पंजीकरण कर सकेंगे।
16 अगस्त से शुरू होंगे दाखिले
दोनों चरणों की प्रक्रिया 7 अगस्त शाम 04:59 बजे तक चलेगी। पहले राउंड के दाखिले 16 अगस्त से शुरू होंगे और दूसरे राउंड की फीस का भुगतान 30 अगस्त तक होगा। विश्वविद्यालय ने कहा कि यदि सीट खाली रहेगी तो अतिरिक्त राउंड की घोषणा की जाएगी।
पहला चरण
पहले चरण के लिए सुधार विंडो चार अगस्त तक खुली रहेगी। कॉलेज और कोर्स की प्राथमिकताएं भरने के लिए 1 से 7 अगस्त तक का समय है। 9 अगस्त को शाम 5 बजे चयनित विषय और कॉलेज ऑटो लॉक हो जाएगा। 11 अगस्त शाम पांच बजे तक एक अनुमानित रैंक वेबसाइट पर दिखाई जाएगी। पहले कॉमन सीट एलोकेशन के तहत दाखिला सूची 16 अगस्त से जारी की जाएगी। उम्मीदवारों के पास सीट स्वीकार करने और सत्यापन के लिए 16 से 20 अगस्त तक का समय होगा।
दूसरा चरण
- 25 अगस्त शाम शाम बजे से 27 अगस्त शाम शाम बजे तक दाखिले होंगे।
- 25 अगस्त से 29 तक कॉलेज प्रमाणपत्रों का सत्यापन करेंगे।
- 30 अगस्त तक अभ्यर्थी फीस जमा कर सकते हैं।
छात्रों की सुविधा के लिए हेल्पडेस्क
डीयू की दाखिला शाखा ने छात्रों की सहायता के लिए हेल्पडेस्क, चैट-बॉट और ईमेल सुविधा दी है। डीयू ने विभिन्न कॉलेजों में भी हेल्पडेस्क स्थापित करने के निर्देश दिए हैं।
कमेंट
कमेंट X