फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   DU CSAS Phase 2 Admission 2025 Begins July 8, Correction Window Opens from July 6 to July 11

DU CSAS Admission 2025: इस दिन शुरू होगा यूजी दाखिले के लिए दूसरा चरण; पूरा कार्यक्रम जारी, यहां देखें

Sat, 05 Jul 2025 07:29 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 05 Jul 2025 07:29 PM IST
सार

DU CSAS Admission 2025: डीयू में ग्रेजुएशन एडमिशन के लिए सीएसएएस फेज 2 का शेड्यूल जारी हो चुका है। पंजीकरण 8 जुलाई से शुरू होगा, 6 जुलाई से फॉर्म में सुधार किया जा सकेगा। पंजीकरण की अंतिम तिथि 14 जुलाई रात 11:59 बजे तक तय की गई है।
 

विज्ञापन
DU CSAS Phase 2 Admission 2025 Begins July 8, Correction Window Opens from July 6 to July 11
दिल्ली विश्वविद्यालय, Delhi University - फोटो : University Of Delhi

विस्तार

DU CSAS Phase 2 Admission 2025: दिल्ली यूनिवर्सिटी ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए अंडरग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में प्रवेश को लेकर लंबे समय से प्रतीक्षित सीएसएएस फेज 2 प्रवेश का शेड्यूल जारी कर दिया है। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट admission.uod.ac.in. पर जाकर पूरी टाइमलाइन देख सकते हैं। विश्वविद्यालय की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, फेज 2 की शुरुआत मंगलवार, 8 जुलाई 2025 से की जाएगी।

विज्ञापन


चरण I को सफलतापूर्वक पूरा कर चुके छात्रों को अपने मनपसंद कोर्स और कॉलेज की संयोजन सूची को भरने के लिए ugadmission.uod.ac.in पर अपने डैशबोर्ड में लॉगइन करना होगा। ध्यान रहे कि विकल्प चुनते समय यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि छात्र उस कोर्स की पात्रता शर्तों को पूरा करते हों।
विज्ञापन


छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपनी पसंद की प्राथमिकताओं को बेहद सोच-समझकर क्रमबद्ध करें। जिन आवेदकों ने अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, उनके लिए डीयू ने सीएसएएस के फेज I और फेज II दोनों को सोमवार, 14 जुलाई 2025 रात 11:59 बजे तक खुला रखा है। जो भी प्राथमिकताएं इस समय सीमा तक सहेजी या सबमिट कर दी जाएंगी, वे उसी स्थिति में अपने आप लॉक हो जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 जुलाई से आवेदन फॉर्म में कर सकेंगे सुधार

जिन छात्रों ने सीएसएएस-यूजी के पहले चरण को पूरा कर लिया है, लेकिन उन्हें अपने आवेदन पत्र में कुछ सुधार करने की जरूरत है, उनके लिए डीयू ने सुधार विंडो उपलब्ध कराई है। यह सुधार प्रक्रिया रविवार, 6 जुलाई 2025 से शुरू होगी और शुक्रवार, 11 जुलाई 2025 रात 11:59 बजे तक एक्टिव रहेगी।

यह सुधार सुविधा केवल एक बार के लिए दी जा रही है। विश्वविद्यालय ने उम्मीदवारों को सुझाव दिया है कि वे सुधार विंडो का उपयोग करने से पहले अपने फॉर्म की हर जानकारी को अच्छी तरह से जांच लें। ध्यान रखें, एक बार संपादन करने और सबमिट करने के बाद फॉर्म में आगे कोई बदलाव नहीं किया जा सकेगा।

पूरा कार्यक्रम यहां देखें...

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed