फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   DU appoints Satyapal Singh as chief election officer for DUSU 2024-25 polls

DU: डीयू ने छात्रसंघ चुनावों के लिए सत्यपाल सिंह को नियुक्त किया मुख्य चुनाव अधिकारी, पढ़ें पूरी खबर

Sat, 31 Aug 2024 12:19 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sat, 31 Aug 2024 12:19 PM IST
सार

Delhi University: दिल्ली विश्वविद्यालय ने आगामी छात्रसंघ चुनाव की घोषणा कर दी है। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक, डीयू ने शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के छात्रसंघ चुनावों के लिए प्रोफेसर सत्यपाल सिंह को मुख्य चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है।

विज्ञापन
DU appoints Satyapal Singh as chief election officer for DUSU 2024-25 polls
DU - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

Delhi University: दिल्ली विश्वविद्यालय ने अपने संस्कृत विभाग के प्रोफेसर सत्यपाल सिंह को वर्ष 2024-25 के छात्र संघ चुनावों के संचालन के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है। यह जानकारी एक आधिकारिक अधिसूचना में दी गई है। 

विज्ञापन


दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) की केंद्रीय परिषद के अन्य पदाधिकारियों और सदस्यों में मुख्य रिटर्निंग ऑफिसर के रूप में प्रोफेसर राज किशोर शर्मा और रिटर्निंग ऑफिसर के रूप में राजेश सिंह शामिल हैं। शर्मा रसायन विज्ञान विभाग से हैं, जबकि सिंह एक लाइब्रेरियन हैं।
विज्ञापन


29 अगस्त की अधिसूचना के अनुसार, कुलपति कॉलेजों के प्राचार्यों और डूसू से संबद्ध संस्थानों के प्रमुखों को भी वर्ष 2024-25 के लिए अपने संबंधित संस्थानों में केंद्रीय परिषद के चुनाव के संचालन के लिए चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल के डूसू चुनावों में, जो  COVID-19 महामारी के कारण तीन साल के अंतराल के बाद हुआ था, आरएसएस से संबद्ध एबीवीपी ने अध्यक्ष सहित तीन केंद्रीय पैनल पद जीते, और कांग्रेस की छात्र शाखा एनएसयूआई ने शेष एक पद हासिल किया।


अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के तुषार डेढ़ा ने एनएसयूआई के हितेश गुलिया को हराकर डूसू अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। कांग्रेस छात्र विंग के अभि दहिया ने उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल की।

एबीवीपी की अपराजिता और सचिन बैसला ने क्रमश: सचिव और संयुक्त सचिव पद पर जीत हासिल की।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed