{"_id":"6a2ce26415486b29bb01ba31","slug":"du-admission-2026-likely-to-begin-next-week-cuet-ug-result-expected-soon-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"CUET UG Result: डीयू में अगले सप्ताह शुरू हो सकती है दाखिला प्रक्रिया, जुलाई की शुरुआत में परिणाम संभव","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
CUET UG Result: डीयू में अगले सप्ताह शुरू हो सकती है दाखिला प्रक्रिया, जुलाई की शुरुआत में परिणाम संभव
Sat, 13 Jun 2026 10:24 AM IST
Shahin Praveen
अमर उजाला, ब्यूरो
अमर उजाला, ब्यूरो
Published by: Shahin Praveen
Updated Sat, 13 Jun 2026 10:24 AM IST
सार
CUET UG Result 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए दाखिला प्रक्रिया अगले सप्ताह से शुरू होने की उम्मीद है। वहीं, कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यूजी 2026 का रिजल्ट जुलाई के पहले सप्ताह तक जारी हो सकता है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
CUET UG Result: दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के नियमित कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले का इंतजार कर रहे छात्रों को अभी और प्रतीक्षा करनी पड़ सकती है। विश्वविद्यालय की ओर से दाखिला प्रक्रिया का पहला चरण अब तक शुरू नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन
इस कारण डीयू के करीब 69 कॉलेजों में उपलब्ध 79 स्नातक कार्यक्रमों की लगभग 85 हजार सीटों के लिए आवेदन प्रक्रिया भी लंबित है। हालांकि पहला चरण (पंजीकरण प्रक्रिया) अगले सप्ताह शुरू किए जा सकते हैं। डीयू में दाखिले के लिए कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (सीएसएएस) पोर्टल के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाती है। इसी पोर्टल के माध्यम से दाखिले का पहला चरण शुरू होता है, जिसमें छात्र केवल पंजीकरण करते हैं।
विज्ञापन
पंजीकरण प्रक्रिया में देरी का कारण सीयूईटी यूजी का रिजल्ट अब तक जारी न होना भी है। डीयू की दाखिला डीन प्रो. हनीत गांधी ने बताया कि विश्वविद्यालय अगले सप्ताह आवेदन प्रक्रिया (पहला चरण) शुरू करने की तैयारी कर रहा है। जबकि दूसरा चरण सीयूईटी यूजी का रिजल्ट आने के बाद शुरू किया जाएगा। सीयूईटी यूजी का रिजल्ट जुलाई के पहले सप्ताह तक आने की उम्मीद है। सीयूईटी यूजी की परीक्षा 11 से 31 मई व 6 व 7 जून को संपन्न हुई थी।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X