{"_id":"670f6015b43f93d3370d0766","slug":"du-admission-2024-ug-admission-in-du-colleges-without-cuet-check-details-here-2024-10-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"DU Admission 2024 UG: डीयू के इन कॉलेजों में लें बिना सीयूईटी के एडमिशन, 12वीं के नंबर पर करें ग्रेजुएशन","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
DU Admission 2024 UG: डीयू के इन कॉलेजों में लें बिना सीयूईटी के एडमिशन, 12वीं के नंबर पर करें ग्रेजुएशन
Wed, 16 Oct 2024 12:11 PM IST
शाहीन परवीन
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शाहीन परवीन
Updated Wed, 16 Oct 2024 12:11 PM IST
सार
DU Admission 2024 UG: ऐसे छात्र, जो सीयूईटी परीक्षा पास नहीं कर पाए उनके लिए अच्छी खबर है कि वें बिना सीयूईटी के केवल 12वी के अंकों के आधार पर ग्रेजुएशन में एडमिशन ले सकते हैं।
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय, Delhi University
- फोटो : University Of Delhi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
DU Admission 2024 UG: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने स्नातक कोर्सेज में एडमिशन लेने के लिए मॉपअप राउंड-2 की घोषणा कर दी है। इस राउंड के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (admission.uod.ac.in) के माध्यम से इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। एडमिशन मेरिट के आधार पर होंगे।
एडमिशन प्रोसेस 16 से 18 अक्टूबर तक चलेगा और जिन छात्रों को सीट अलॉट की जाएगी, उन्हें एडमिशन प्रोसेस पूरा करने के लिए 19 अक्तूबर तक फीस जमा करनी होगी। जानकारी के लिए बता दें ज्यादातर खाली सीटें हिंदी ऑनर्स, संस्कृत ऑनर्स समेत साइंस के लिए हैं।
एडमिशन लेने वाले छात्रों को अपने साथ 10वीं और 12वीं मार्कशीट और प्रमाणत्र, कैरेक्टर सर्टिफिकेट, कैटेगरी प्रमाण पत्र, माइग्रेशन प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साइज की फोटो और आधार कार्ड लेकर कॉलेज में जाना होगा। ध्यान दें इन दस्तावेजों के बिना एडमिशन नहीं दिया जाएगा।

इन कॉलेजों में सीटें खाली
- अदिति कॉलेज
- भगिनी निवेदिता कॉलेज
- भारती कॉलेज
- भास्कराचार्य कॉलेज ऑफ एप्लाइड साइंसेज फॉर वुमन
- इंस्टिट्यूट ऑफ होम इकनॉमिक्स
- कालिंदी कॉलेज
- लेडी इरविन कॉलेज
- लक्ष्मीबाई कॉलेज
- पीजीडीएवी ईवनिंग
- शहीद राजगुरु कॉलेज
- श्यामलाल कॉलेज
- श्यामलाल ईवनिंग कॉलेज
- श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज
- स्वामी श्रद्धानंद कॉलेज
- विवेकानंद कॉलेज
- जाकिर हुसैन कॉलेज
- जाकिर हुसैन ईवनिंग कॉलेज
- दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिजम
कमेंट
कमेंट X