{"_id":"5f94ee3b8ebc3e9b92420517","slug":"du-admission-2020-3rd-cut-off-list-declared-on-du-ac-in-all-colleges-list-available-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"DU 3rd Cut off List: इन कॉलेजों में हैं अभी भी दाखिले के अवसर, इनमें बंद हुए प्रवेश","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
DU 3rd Cut off List: इन कॉलेजों में हैं अभी भी दाखिले के अवसर, इनमें बंद हुए प्रवेश
Sun, 25 Oct 2020 08:47 AM IST
शुभांगी गुप्ता
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Sun, 25 Oct 2020 08:47 AM IST
विज्ञापन
DU Admission 2020
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
DU 3rd Cut off List 2020: दिल्ली विश्वविद्यालय ने तीसरी कट ऑफ जारी कर दी है। इस कट ऑफ में कई नामी कॉलेजों में इकोनॉमिक्स, बीकॉम व बीकॉम ऑनर्स में दाखिले का अभी भी मौका है। इन कोर्सेज के लिए तीसरी कट ऑफ अब भी काफी ऊंची है। वहीं इस कट ऑफ के अनुसार इतिहास, राजनीति व फिलॉस्फी ऑनर्स में दाखिले के अवसर कम हो गए हैं। लेडी श्रीराम कॉलेज ने अब भी साइकोलॉजी की कट ऑफ सब कॉलेजों में सबसे अधिक 99.50 फीसदी निकाली है। तीसरी कट ऑफ में औसतन कॉलेजों ने 0.25 फीसदी से लेकर 2 फीसदी तक की गिरावट की है।
विज्ञापन
हाई कट ऑफ के कारण इकोनॉमिक्स ऑनर्स में अब भी 21 कॉलेजों में दाखिले का अवसर है। इस कोर्स के लिए सर्वाधिक कट ऑफ एसआरसीसी की 98.75 फीसदी है। जबकि अन्य कैंपस कॉलेजों में हंसराज ने 97.75, हिंदू ने 98, मिरांडा ने 98, रामजस ने 98 फीसदी, किरोड़ीमल ने 97.50 फीसदी कट ऑफ निकाली है। जबकि लेडीश्रीराम कॉलेज में इस कोर्स केलिए 98.25 फीसदी पर दाखिले का मौका है। नामी कॉलेजों की जगह कॉलेज ऑफ वोकेशनल स्टडी, दिल्ली कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स, दयाल सिंह, गार्गी, आईपी, कमला नेहरु, मैत्रेयी, सत्यवती, सत्यवती ईवनिंग, शिवाजी, श्यामाप्रसादमुखर्जी, गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज, जाकिर हुसैन कॉलेज में दाखिले बंद हो गए हैं।
विज्ञापन
बीकॉम ऑनर्स की बात करें तो कुल 37 कॉलेजों में ऊंची कट ऑफ पर इस कोर्स में दाखिला लिया जा सकता है। इस कोर्स के लिए सर्वाधिक कट ऑफ लेडीश्रीराम ने 98.25 फीसदी निकाली है। जबकि एसआरसीसी की कट ऑफ 98.12 फीसदी है। कैंपस कॉलेजों में हिंदू में 98, रामजस में 97.50 और किरोड़ीमल में 97.75 फीसदी पर दाखिले का अवसर है।
विज्ञापन
साइकोलॉजी ऑनर्स की कट ऑफ की बात करें तो लेडीश्रीराम की कट ऑफ अब भी सबसे अधिक 99.50 फीसदी है। दौलतराम कॉलेज में इस कोर्स के लिए कट ऑफ 98 फीसदी है। आईपी, कमला नेहरु, केशव महाविद्यालय मातासुदंरी जैसे कॉलेज में इस कोर्स केदाखिले बंद हो गए हैं। उल्लेखनीय है की डीयू की 70 हजार सीट पर अब तक 52,183 दाखिले हो चुके हैं।
दिल्ली विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X