फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   DU Admission 2019 Entrance test dates out, check center and exam full details here

DU Admission 2019: प्रवेश परीक्षा की तिथियां घोषित, यहां है हर जरूरी जानकारी

Fri, 07 Jun 2019 02:32 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Fri, 07 Jun 2019 02:32 PM IST
विज्ञापन
DU Admission 2019 Entrance test dates out, check center and exam full details here
DU admission 2019

दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने इस वर्ष होने वाली प्रवेश परीक्षाओं की तिथियों की घोषणा कर दी है। इसके अनुसार यूजी, पीजी, एमफिल और पीएचडी के लिए प्रवेश परीक्षाएं 30 जून 2019 से लेकर 6 जुलाई 2019 तक आयोजित की जाएंगी।

विज्ञापन


बता दें कि इस बार नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) DU की प्रवेश परीक्षाएं करवा रही है।

परीक्षा केंद्रों की जानकारी आगे देखें...

प्रवेश परीक्षाएं देश के विभिन्न शहरों में बने परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होंगी। ये परीक्षा केंद्र इन शहरों में होंगे - दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, ग्रेटर नोएडा, साहिबाबाद, गाजियाबाद, बेंगलुरू, अहमदाबाद, चेन्नई, गुवाहाटी, भोपाल, हैदराबाद, जयपुर, मुंबई, जम्मू, नागपुर, वाराणसी, रांची, त्रिवेंद्रम, पटना, कोलकाता, चंडीगढ़, भुवनेश्वर।

- परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में और रोज तीन सत्रों में आयोजित होगी। 

- एक सत्र दो घंटे का होगा जिसमें मल्टीपल च्वाइस क्वेश्चंस पूछे जाएंगे। 

- कुल 100 सवालों के जवाब देने होंगे।

- हर सही जवाब पर 4 अंक मिलेंगे। हर गलत जवाब पर एक अंक कटेगा।

- विवि परीक्षा के 24 घंटे के अंदर आंसर-की अपलोड कर देगा। विद्यार्थियों को इसे चुनौती देने के लिए 48 घंटे का समय दिया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

- दिल्ली विश्वविद्यालय प्रवेश के लिए पहली कट-ऑफ लिस्ट 20 जून 2019 को जारी करेगा। वहीं, दूसरी लिस्ट 25 जून 2019 और तीसरी कट-ऑफ लिस्ट 29 जून 2019 को जारी की जाएगी।

बता दें कि गुरुवार तक 2.38 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी दिल्ली विश्वविद्यालय में यूजी कोर्सेज में दाखिले के लिए पंजीकरण करा चुके हैं। यूजी कोर्सेज के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 30 मई 2019 को शुरू की गई थी। इसकी अंतिम तिथि 14 जून 2019 है।

इस बार प्रवेश परीक्षा ऑनलाइन ली जा रही है। इसे लेकर कुछ लोग विरोध भी कर रहे हैं। इनका कहना है कि जो विद्यार्थी ग्रामीण क्षेत्रों से या गरीब तबके से आएंगे उन्हें ऑनलाइन परीक्षा में परेशानी आ सकती है।

इस संबंध में आधिकारिक सूचना देखने के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed