फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   DU Academic Session to Begin from August 1; Classes Start the Same Day

DU Classes: डीयू में नया सत्र एक अगस्त से, कक्षाएं भी उसी दिन से शुरू; पिछले वर्ष 29 अगस्त से हुई थी शुरुआत

Sat, 05 Jul 2025 09:46 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sat, 05 Jul 2025 09:46 AM IST
सार

Academic Session 2025-26: दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2025-26 की शुरुआत इस बार 1 अगस्त से होगी। नए दाखिल हुए छात्रों के लिए कक्षाएं भी उसी दिन से शुरू कर दी जाएंगी। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार सत्र लगभग एक महीने पहले शुरू हो रहा है।

विज्ञापन
DU Academic Session to Begin from August 1; Classes Start the Same Day
दिल्ली विश्वविद्यालय, Delhi University - फोटो : University Of Delhi

विस्तार

DU Academic Session 2025-26: दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में स्नातक व स्नातकोत्तर प्रोग्राम में दाखिला लेने वाले छात्रों के लिए नया सत्र शुरू होने का इंतजार खत्म हो गया है। नए छात्रों के लिए इस बार नए सत्र की शुरूआत एक अगस्त से होगी।

विज्ञापन


उसी दिन से कक्षाएं शुरु हो जाएंगी। इस तरह से पहले, तीसरे, पांचवें व सातवें सेमेस्टर की शुरूआत होगी। सीयूईटी यूजी की शुरूआत से पहले स्नातक छात्रों के लिए नया सत्र 20 जुलाई से शुरू होता था। जबकि बीते साल सत्र की शुरुआत 29 अगस्त से हुई थी।

विज्ञापन

थ्योरी परीक्षाएं 10 दिसंबर से

डीयू कुलसचिव विकास गुप्ता की ओर से शैक्षणिक सत्र 2025-26 में स्नातक व स्नातकोत्तर में दाखिला लेने वाले छात्रों के लिए अकादमिक कैलेंडर जारी कर दिया गया। इसके अनुसार एक अगस्त से कक्षाओं की शुरूआत होने के बाद शरदकालीन अवकाश 19 से 26 अक्तूबर तक होंगे। कक्षाएं समाप्त व प्रैक्टिकल परीक्षाओं की शुरूआत 27 नवंबर से होगी। जबकि थ्योरी परीक्षाओं की शुरूआत 10 दिसंबर से होगी। शीतकालीन अवकाश 28 दिसंबर से एक जनवरी (2026) तक होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए दूसरा सेमेस्टर 2 जनवरी से

स्नातक व स्नातकोत्तर के छात्रों के लिए दूसरा, चौथा, छठा व आठवां सेमेस्टर 02 जनवरी 2026 से शुरू होगा। इस सेमेस्टर में एक से 8 मार्च तक मिड सेमेस्टर ब्रेक होंगे। इसके बाद फिर से कक्षाओं की शुरूआत 9 मार्च से होगी। प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए 30 अप्रैल 2026 से अवकाश मिलेगा। उसी दिन से प्रैक्टिकल परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी।

लिखित परीक्षाएं 16 मई से शुरू होंगी। शैक्षणिक सत्र में 1 जून से 20 जुलाई 2026 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश होंगे। साथ ही छात्रों का प्रथम वर्ष समाप्त हो जाएगा। मालूम हो कि सीयूईटी आने से पहले अकादमिक कैलेंडर समय से जारी होता था और कक्षाएं भी तय पर शुरू हो जाती थी। लेकिन सीयूईटी आने के बाद से शैक्षणिक सत्र की शुरूआत देर से होती है, लेकिन राहत की बात यह है कि इस बार सत्र की शुरूआत थोड़ा पहले होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed