{"_id":"5ed8a783250c17191837ba42","slug":"du-30-hours-online-certificate-course-for-undergraduate-in-ramanujan-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली विश्वविद्यालय का यह कॉलेज करा रहा है 30 घंटे का ऑनलाइन कोर्स","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
दिल्ली विश्वविद्यालय का यह कॉलेज करा रहा है 30 घंटे का ऑनलाइन कोर्स
Thu, 04 Jun 2020 03:12 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Thu, 04 Jun 2020 03:12 PM IST
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप घर बैठे ही ऑनलाइन कोर्स करना चाहते हैं, तो आपके लिए दिल्ली विश्वविद्यालय का एक कॉलेज सर्टिफिकेट कोर्स शुरू करने जा रहा है। 30 घंटे के इस ऑनलाइन सर्टिफिकेट कोर्स में विद्यार्थियों को कोर्स खत्म होने पर प्रमाण पत्र दिया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी इस कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
कौन-सा कॉलेज करा रहा है ऑनलाइन कोर्स
दिल्ली विश्वविद्यालय का रामानुजन कॉलेज विद्यार्थियों के लिए घर बैठे ही ऑनलाइन सर्टिफिकेट कोर्स शुरू करने जा रहा है। यह 30 घंटे का कार्स है और कॉलेज के कॉमर्स डिपार्टमेंट के एकाउंटिंग एंड फाइनेंस लैब द्वारा संचालित किया जाएगा। यह रिसर्च एवं डाटा एनालॉसिस सर्टिफिकेट कोर्स है, जिसकी शुरुआत कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुई स्थिति को देखते हुए की जा रही है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-जानिए, हरियाणा में कब से खुलेंगे स्कूल? सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का होगा पालन
विज्ञापन
इस ऑनलाइन सर्टिफिकेट कोर्स में उत्तीर्ण होने पर विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
कब से शुरू हो रहा है कोर्स
दिल्ली विश्वविद्यालय का रामानुजन कॉलेज 15 जून से विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन सर्टिफिकेट कोर्स शुरू करने जा रहा है। यह एक शोध कोर्स है जिसमें दाखिले के इच्छुक विद्यार्थी कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं और आवेदन कर सकते हैं। इस ऑनलाइन कोर्स में दाखिले के लिए पंजीकरण शुल्क 500 रुपये रखा गया है। इस कोर्स में हर दिन चार घंटे ऑनलाइन कक्षाएं होंगी।
कमेंट
कमेंट X