DTU Registration: बीटेक, बीडीएस के लिए आज से करें आवेदन; पासवर्ड रीसेट से लेकर कोर्स चयन तक न करें ये गलतियां
DTU Registration 2025: दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी आज से बीटेक और बीडीएस पाठ्यक्रमों के विषम सेमेस्टर के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू करेगा। छात्र नीचे दी वेबसाइट पर जाकर निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना पंजीकरण पूरा कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
DTU Registration: दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (DTU) में बीटेक विषम सेमेस्टर (3rd, 5th, 7th) के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया आज, 11 जुलाई को दोपहर 3 बजे से शुरू होगी। छात्र निर्धारित समय के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।
वहीं, बैचलर ऑफ डिजाइन (BDes) के तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा के लिए पंजीकरण 14 जुलाई को दोपहर 3 बजे से शुरू किया जाएगा। इन दोनों ही कार्यक्रमों के लिए पंजीकरण 25 जुलाई को रात 11:59 बजे समाप्त हो जाएंगे।
DTU Registration Guidelines: छात्रों के लिए जरूरी निर्देश और सावधानियां
पासवर्ड पहले ही चेक कर लें
DTU ने सभी छात्रों से कहा है कि वे रजिस्ट्रेशन शुरू होने से पहले ही अपनी ईमेल आईडी से लॉगिन पासवर्ड को वेबसाइट reg.exam.dtu.ac.in पर जाकर जांच या रीसेट कर लें। रजिस्ट्रेशन के समय पासवर्ड भूलने या बदलने का कोई विकल्प नहीं मिलेगा। इसके अलावा, इस बार विषम सेमेस्टर परीक्षा के लिए अलग से रजिस्ट्रेशन नहीं होगा, और आखिरी तारीख के बाद किसी को भी आवेदन करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सभी के लिए जरूरी
सभी छात्रों को अपने मुख्य और वैकल्पिक कोर्स का रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन ही करना होगा। कोई भी ऑफलाइन आवेदन (जैसे कोर्स बदलना, छोड़ना या जोड़ना) स्वीकार नहीं किया जाएगा। तीसरे वर्ष के कोर्स में वही छात्र रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं जिन्होंने पहला वर्ष पास कर लिया है। इसी तरह, चौथे वर्ष के कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन तभी होगा जब दूसरा वर्ष पास हो।
कोर्स चुनने में सावधानी रखें
छात्रों को ऐसा कोई कोर्स फिर से नहीं चुनना चाहिए जिसे वे पहले ही कर चुके हैं या जिसे आगे पढ़ने वाले हैं। रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद छात्र अपना फॉर्म डाउनलोड कर सेव कर सकते हैं, और अगर विभाग मांगे तो उसकी प्रिंटेड कॉपी जमा करनी होगी।
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले reg.exam.dtu.ac.in वेबसाइट पर जाएं।
- अपनी रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें। अगर पासवर्ड भूल गए हैं, तो रजिस्ट्रेशन से पहले ही रीसेट कर लें।
- अपने सेमेस्टर के अनुसार मुख्य और वैकल्पिक कोर्स का सही-सही चयन करें।
- सभी जरूरी जानकारी ध्यान से भरें - जैसे कि नाम, रोल नंबर, डिपार्टमेंट, और कोर्स डिटेल्स।
- जानकारी भरने के बाद फॉर्म को सबमिट करें।
- आवेदन पूरा करने के बाद, पंजीकरण फॉर्म को PDF में डाउनलोड करें और सेव रखें।
- जरूरत पड़ने पर विभाग में इसकी एक प्रति जमा करनी होगी।
कमेंट
कमेंट X