फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   DSEU: New B.Tech course will start for girl students in Kasturba and Jijabai campus of DSEU, read details here

DSEU: डीएसईयू के कस्तूरबा और जीजाबाई कैंपस में छात्राओं के लिए शुरू होगा नया बीटेक कोर्स, पढ़ें पूरी खबर

Tue, 22 Apr 2025 10:12 AM IST
शिवम गर्ग रश्मि शर्मा, नई दिल्ली
रश्मि शर्मा, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Tue, 22 Apr 2025 10:12 AM IST
सार

DSEU BTech for Girls: दिल्ली स्किल एवं उद्यमिता विश्वविद्यालय 2025-26 से कस्तूरबा और जीजाबाई महिला कैंपस में छात्राओं के लिए बीटेक कोर्स शुरू करने जा रहा है। यह कोर्स बाजार की मांग के अनुसार तैयार किया जाएगा।

विज्ञापन
DSEU: New B.Tech course will start for girl students in Kasturba and Jijabai campus of DSEU, read details here
दिल्ली कौशल एवं उद्यमिता विश्वविद्यालय - फोटो : Official Website (https://dseu.ac.in/)

विस्तार

DSEU BTech 2025: दिल्ली कौशल एवं उद्यमिता विश्वविद्यालय (डीएसईयू) 2025-26 सत्र से छात्राओं के लिए बीटेक कोर्स शुरू करने की तैयारी कर रहा है। कस्तूरबा और जीजाबाई कैंपस में इसे शुरू करने की योजना है।   बीटेक की शाखा बाजार की मांग अनुसार तय की जाएगी।

विज्ञापन

तकनीकी शिक्षा में महिला भागीदारी को मिलेगा बढ़ावा

इस संबंध में प्रस्ताव अकादमिक काउंसिल और बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट की बैठक में रखा जाएगा। इसके अलावा विवि प्रशासन बाजार की जरूरत के हिसाब से अन्य कोर्स भी शुरू करेगा। कुलपति प्रो. अशोक कुमार नगावत ने बताया कि छात्राओं में तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए नया बीटेक कोर्स शुरू किया जाएगा। जुलाई से शुरू होने वाले नए सत्र से इसे शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन


कोर्स की ब्रांच बाजार की जरूरत के हिसाब से होगी। अभी हमारे दो महिला कैंपस (पीतमपुरा स्थित कस्तूरबा) और (महारानी बाग स्थित जीजाबाई) हैं। इन दोनों ही परिसर में बीटेक की शाखा चलाने के विषय में सोचा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


और भी पढ़ें:- 10वीं-12वीं के रिजल्ट से पहले छात्र अपने तनाव को कैसे करें कम, यह तरीके आएंगे काम

वहीं, नरेला, धीरपुर और जाफरपुर स्थित कैंपस में ऐसे कोर्स शुरू करने की योजना है, जो बाजार की जरूरतों को पूरा करें और छात्रों को बेहतर प्लेसमेंट मिल सके। विवि की योजना 15 नए कोर्स शुरू करने की है। जल्द ही इन प्रस्तावों को अकादमिक काउंसिल और बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट की बैठक में रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed