फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Dr Anil Sahasrabuddhe talked about APAAR Scheme for students in Amar Ujala Samvad; Know its benefits

Samvad: क्या है APAAR, छात्रों को कैसे मिलेगा इसका लाभ? अनिल सहस्रबुद्धे ने बताया कैसे काम करेगी ये व्यवस्था

Tue, 03 Sep 2024 07:10 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 03 Sep 2024 07:10 PM IST
सार

Amar Ujala Samvad: अमर उजाला संवाद के दूसरे दिन एनईटीएफ अध्यक्ष डॉ अनिल सहस्रबुद्धे ने शिक्षा, रोजगार और इसमें तकनीक की भूमिका सहित नई शिक्षा नीति, भारतीय शिक्षा प्रणाली जैसे कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात की। इस दौरान उन्होंने कई अहम जानकारियां दीं।
 

विज्ञापन
Dr Anil Sahasrabuddhe talked about APAAR Scheme for students in Amar Ujala Samvad; Know its benefits
अमर उजाला संवाद में डॉ अनिल सहस्रबुद्धे ने बताए अपार योजना के फायदे - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

APAAR Scheme for Students: अमर उजाला संवाद में एनईटीएफ अध्यक्ष डॉ अनिल सहस्रबुद्धे (Anil Sahasrabudhe) ने अपार (APAAR) के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि छात्रों के लिए एक आईडी लाने की व्यवस्था लागू की जाएगी। इसका नाम अपार (APAAR) - ऑटोमेटेड पर्मानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्री है। एनईटीएफ अध्यक्ष ने यह भी बताया कि यह व्यवस्था कैसे काम करेगी।

विज्ञापन

अनेक फायदे, इसलिए नाम भी अपार

डॉ अनिल सहस्रबुद्धे ने कहा कि इसके फायदे अनेक होंगे, इसलिए नाम भी अपार रखा है। यह एक प्रकार से छात्र की आईडी है। जिस प्रकार से आधार कार्ड होता है वैसे ही अपार छात्र/लर्नर की आईडी है। आप जो जो सीखते हो वो सब क्रेडिट के माध्यम से उसमें डिपॉजिट करने की व्यवस्था है।


जिस प्रकार बैंक की व्यवस्था होती है, यह भी ठीक उसी प्रकार काम करता है। आप कह सकते हैं कि इसमें बैंक का नाम एकेडमिट बैंक ऑफ क्रेडिट्स है और अपार एक खाता संख्या है।

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र का अकादमिक सीवी होगा अपार

एसबीआई, आंध्र, पीएनबी या अन्य किसी बैंक में हम पैसा जमा करते हैं। एकेडमिट बैंक ऑफ क्रेडिट्स में सीखा हुआ सब कुछ जमा होगा। फिर चाहे वह फॉर्मल एजुकेशन, इम्फॉर्मल एजुकेशन, स्पोर्ट्स, स्किल एजुकेशन, सर्टिफिकेशन, म्यूजिक, डांस सहित जिन भी चीजों में छात्र प्रतिभाग करता है, उसका क्रेडिटाइजेशन करके एकेडमिट बैंक ऑफ क्रेडिट्स में जमा किया जाता है। इसे आप छात्र का एकेडमिक सीवी समझ सकते हैं।

जब छात्र उच्च शिक्षा या नौकरी इंटरव्यू के लिए जाएगा, तो उसका सारा रिकॉर्ड एक जगह पर मौजूद होगा। इससे काम आसान होगा। जब आप नौकरी के लिए इंटरव्यू देने जाएंगे तो एम्पलॉयर आपकी शिक्षा, ट्रेनिंग, स्किल्स, प्रमाणपत्र इत्यादि सभी विवरण एक जगह देख पाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed