फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Doon Global School unique effort to prepare student board exams

छात्रों की बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए दून ग्लोबल स्कूल का अनूठा प्रयास

Wed, 24 Jan 2018 05:26 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 24 Jan 2018 05:26 PM IST
विज्ञापन
Doon Global School unique effort to prepare student board exams
दसवीं एवं  बारहवीं के बोर्ड एग्जाम का प्रेशर हर बच्चे एवं उनके माता पिता के ऊपर बराबर का होता है, सभी बोर्ड को लेकर काफी चिंतित होते हैं। माता पिता की चिंता होती है की उनके बच्चे किस तरह से तैयारी करें ताकि उन्हें पेपर सॉल्व करने में कोई बाधा न आए, वहीं बच्चों में कम्पटीशन होता है की वह कैसे अपने सहपाठी से बेहतर अंक लाएं। लेकिन सभी की चिंता आखिर कर परीक्षा के परिणाम को ले कर ही होती है।
विज्ञापन


2018 बोर्ड परीक्षा नज़दीक ही है, सभी माता पिता एवं छात्र इसे ले कर थोड़े स्ट्रेस में होंगे। दून ग्लोबल स्कूल, इसी तरह की चिंता एवं परेशानी से दूर करने के लिए देहरादून के स्टूडेंट्स के लिए एक सुनहरा मौका ले कर आया है। हर साल की तरह इस साल भी दून ग्लोबल स्कूल द्वारा "प्रगतिशील" कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत दून ग्लोबल स्कूल एक प्री बोर्ड परीक्षा का आयोजन करेगा जो हूबहू बोर्ड परीक्षा के पैटर्न पर होगा, जिससे छात्र फाइनल बोर्ड परीक्षा की प्रैक्टिस कर सकें और उनके मन से परीक्षा को ले कर डर ख़त्म हो।
विज्ञापन

इस परीक्षा से छात्रों को कईं लाभ मिलेंगे। यह परीक्षा एक न्यूट्रल टेस्ट वेन्यू पर होगी और छात्रों को विशेषज्ञों द्वारा अपनी परफॉरमेंस का निष्पक्ष विश्लेषण जानने को मिलेगा। इसके साथ ही छात्रों को विषय विशेषज्ञों द्वारा एक व्यक्तिगत काउंसलिंग सेशन का लाभ मिलेगा, जो छात्रों का कॉन्फिडेंस बढ़ाने में मदद करेगा। छात्रों को अपने रिजल्ट का जीनियस कार्नर द्वारा एक टेक्निकल एनालिसिस भी मिलेगा। इस प्रैक्टिस से स्टूडेंट इन सभी जगहों पर खुद को सक्षम कर सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रैक्टिस के दौरान छात्रों को तीन चरण में टेस्ट देना होगा। 26 जनवरी 2018 को मैथ्स, एकाउंटेंसी, बायोलॉजी (कक्षा  बारहवीं) एवं साइंस (कक्षा दसवीं), 28 जनवरी 2018 को फिजिक्स, इकोनॉमिक्स (कक्षा बारहवीं) एवं मैथ्स (कक्षा दसवीं) और 4 फरवरी 2018 को केमिस्ट्री, बिज़नेस स्टडी (कक्षा बारहवीं) एवं एस एस टी (कक्षा दसवीं) के छात्रों के लिए होगा।


इस कार्यक्रम के दौरान छात्रों को श्री रनबीर सिंह (सीबीएसई, रीजनल अफसर, देहरादून) द्वारा काउंसलिंग सेशन भी दिया जायेगा जिसमे उनसे मिलने एवं अपनी समस्या को डिस्कस करने का मौका मिलेगा। इस कोर्स की रेजिस्ट्रशन फी - रु 1000/- प्रति छात्र होगी, यह काउंसलिंग 11 फरवरी 2018 को आयोजित की जाएगी। अधिक जानकारी और रजिस्ट्रेशन के लिए अभिभावक या छात्र 9627745745  पर कॉल कर सकते हैं या pragatisheel.skilled@gmail.com पर ईमेल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed