Age Discrimination: डोमिनोज पिज्जा वालों को इंटरव्यू में महिला की उम्र पूछना पड़ गया भारी
Age Discrimination: इसके एवज में कंपनी को न केवल महिला से माफी मांगनी पड़ी है बल्कि भारी-भरकम हर्जाना भी देना पड़ा। इसके अलावा कंपनी ने...
विस्तार
डोमिनोज पिज्जा वालों को इंटरव्यू के दौरान एक महिला उम्मीदवार से उसकी उम्र पूछना महंगा पड़ गया। इसके एवज में कंपनी को न केवल महिला से माफी मांगनी पड़ी है बल्कि भारी-भरकम हर्जाना भी देना पड़ा। इसके अलावा कंपनी ने अपनी फ्रैंचाइज़ी को भी काम से हटा दिया। पूरा मामला, उत्तरी आयरलैंड का है।
2019 में हुआ था इंटरव्यू
दरअसल, स्ट्रैबेन की निवासी जेनिस वॉल्श ने कहा कि उसने 2019 में डोमिनोज पिज्जा फ्रैंचाइज़ी में पिज्जा डिलीवरी ड्राइवर की पॉजिशन के लिए आवेदन किया था। उस दौरान साक्षात्कार में फ्रैंचाइज़ी के एक अधिकारी ने उनसे पहला सवाल यही पूछा था कि उनकी उम्र कितनी हैं। महिला ने दावा किया कि उसके द्वारा जवाब देते ही, वहां काम पर रखने वाले उस प्रबंधक ने 'यू डॉन्ट लुक इट' कहकर पहले ही पेपर पर कुछ लिख दिया था। जब जेनिस को पता चला कि वह अपने इंटरव्यू में विफल रही तो उसे तुरंत पता चल गया कि यह उसकी उम्र के कारण हुआ है।
सिर्फ 18 से 30 साल पुरुषों को दी जा रही थी प्राथमिकता
जेनिस ने कहा कि फ्रैंचाइज़ी के प्रबंधन से आई एक कॉल ने इस भेदभाव के मुद्दे को और हवा दी। उसे बताया गया कि वे उस पद के लिए केवल 18 से 30 आयु वर्ग के पुरुषों को देखते हैं। जब उसे पता चला कि उसे नौकरी नहीं मिली है, तो जेनिस ने कहा कि इसका उस पर 'तत्काल प्रभाव' पड़ा। जेनिस ने कहा कि इसके बाद, मैंने सोचा कि यह किस बारे में है? मुझे ऐसा लगा जैसे मैंने कुछ खो दिया है, कि मैं युवावस्था से बुढ़ापे में आ गई हूं। यह उजागर करना महत्वपूर्ण है कि उत्तरी आयरलैंड में उम्र का भेदभाव अभी भी बहुत प्रचलित है। इसके बाद मैंने मामले को समानता आयोग (Equality Commission) में चुनौती देने का फैसला किया।
समानता आयोग ने किया मामले का समर्थन
समानता आयोग ने उम्र और लैंगिक भेदभाव के आधार पर जेनिस के मामले का समर्थन किया। इसके बाद, फ्रैंचाइज़ी के मालिक जस्टिन क्वर्क ने समझौते के तौर पर उसे 4,250 यूरो का भुगतान करने पर सहमति व्यक्त की और जो कुछ हुआ उसके लिए उससे माफी मांगी और उसकी भावनाओं को आहत करने पर खेद व्यक्त किया।
कमेंट
कमेंट X