फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   DMET Uttar Pradesh UP NEET UG Counselling 2022 Round 1 Merit List Out Check Here

UP NEET UG Counselling: उत्तर प्रदेश नीट यूजी काउंसलिंग राउंड वन मेरिट लिस्ट जारी, ऐसे करें चेक

Sat, 29 Oct 2022 10:33 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sat, 29 Oct 2022 10:33 PM IST
सार

UP NEET UG Counselling: उत्तर प्रदेश NEET UG काउंसलिंग के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upneet.gov.in पर मेरिट लिस्ट देख एवं डाउनलोड कर सकते हैं।  

विज्ञापन
DMET Uttar Pradesh UP NEET UG Counselling 2022 Round 1 Merit List Out Check Here
UP NEET UG Counselling - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

UP NEET UG Counselling 2022: उत्तर प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा और प्रशिक्षण निदेशालय (DMET) ने राज्य की NEET UG काउंसलिंग 2022 के पहले दौर के सीट आवंटन के लिए मेरिट लिस्ट शनिवार, 29 अक्तूबर को जारी कर दी है। उत्तर प्रदेश NEET UG काउंसलिंग के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upneet.gov.in पर मेरिट लिस्ट देख एवं डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश नीट यूजी 2022 मेरिट लिस्ट में शॉर्ट लिस्ट किए गए उम्मीदवार एक से चार नवंबर, 2022 के बीच च्वॉइस फिलिंग के दौरान कोर्स और कॉलेज की प्राथमिकताएं भर सकते हैं। डीएमईटी उत्तर प्रदेश चार या पांच नवंबर को यूपी नीट यूजी राउंड वन सीट अलॉटमेंट रिजल्ट घोषित करेगा। काउंसलिंग के जरिये राज्य भर के विभिन्न मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में राज्य कोटे की सीटों के तहत एमबीबीएस, बीडीएस पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा। 

विज्ञापन

UP NEET UG Counselling 2022 ऐसे करें मेरिट सूची की जांच 

  1.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- upneet.gov.in पर जाएं।
  2.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    यहां होम पेज पर यूपी नीट यूजी काउंसलिंग 2022 राउंड वन मेरिट लिस्ट लिंक पर क्लिक करें।
  3.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    इसके बाद मेरिट सूची एक पीडीएफ स्क्रीन में प्रदर्शित होगी।
  4.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    पीडीएफ में अपना नाम या रोल नंबर चेक करें।
  5.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए सेव करें।

दस्तावेज सुधार विंडो भी खोली

उत्तर प्रदेश NEET UG 2022 मेरिट सूची में पंजीकृत उम्मीदवारों के NEET रोल नंबर, नाम, पिता का नाम, जाति श्रेणी, NEET के अंक और NEET रैंक आदि शामिल हैं। योग्यता सूची में किसी भी विसंगति के बारे में जल्द से जल्द डीएमईटी के अधिकारियों को सूचित किया जाना चाहिए। वहीं, डीएमईटी उत्तर प्रदेश ने 30 अक्तूबर तक यूपी नीट यूजी काउंसलिंग 2022 के लिए सही दस्तावेज अपलोड करने के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए दस्तावेज सुधार विंडो भी खोली है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed