फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Diwali 2024 School Holidays, Check dates for Diwali ki Chhutti in UP, Bihar and MP

Diwali 2024: 31 अक्तूबर या 1 नवंबर... स्कूलों में किस दिन होगी दिवाली की छुट्टी? जानें क्या है ताजा अपडेट

Tue, 01 Oct 2024 03:35 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 01 Oct 2024 03:35 PM IST
सार

Diwali 2024 Date: दिवाली की तारीख को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। विद्वानों में दिवाली (Diwali) का तारीख को लेकर चल रहे मतभेद के कारण छात्र भी असमंजस में हैं कि आखिर स्कूलों में दिवाली की छुट्टी कब रहेगी। आइए जानते हैं यूपी, बिहार सहित बाकी राज्यों में दिवाली की छुट्टी की कब रहेगी।
 

विज्ञापन
Diwali 2024 School Holidays, Check dates for Diwali ki Chhutti in UP, Bihar and MP
Diwali School Holiday 2024 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

Diwali School Holiday 2024: दिवाली भारत में मनाए जाने वाले प्रमुख त्योहारों में से एक है। यह त्योहार छात्रों को लिए भी काफी उत्साह भरा रहता है, क्योंकि इस दिन छात्रों को स्कूल की छुट्टी भी मिलती है। हालांकि, इस बार दिवाली (Diwali 2024) की तारीख को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। कुछ लोगों को कहना है कि दिवाली 31 अक्तूबर को मनाई जाएगी, वहीं कुछ का कहना है कि यह 1 नवंबर को मनाई जाएगी। ऐसे में आइए जानते हैं कि दिवाली पर स्कूलों की छुट्टी कब रहेगी।

विज्ञापन

दिवाली की तारीख को लेकर संशय बरकार

दिवाली के समय पर अक्सर स्कूलों में लगातार कई दिन की छुट्टी होती है और इसमें धनतेरस और नरक चतुर्दशी या छोटी दिवाली भी शामिल होती है। दिवाली की तारीख को लेकर विद्वानों को ज्योतिषियों में मतभेद बरकरार है। काशी के विद्वानों का कहना है कि 31 अक्तूबर को पूरे देश में दीपोत्सव का त्योहार मनाया जाएगा। वहीं इंदौर के धार्मिक मामलों के विद्वानों ने 31 अक्तूबर के बजाय 1 अक्तूबर को दीपावली का उत्सव मनाने का फैसला किया है। विद्वानों के अलग-अलग मत से उत्सव की तारीख को लेकर चल रहा संशय और गहरा गया है। 

ऐसे में दिवाली की छुट्टी को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। हालांकि, जैसा राज्य की सरकारें निर्णय लेंगी, स्कूलों में दिवाली की छुट्टी उस दिन दी जाएगी। आमतौरा पर लोगों का मानना है कि धनतेरस 29 अक्तूबर को, छोटी दिवाली 30 को और दिवाली 31 अक्तूबर को होगी और इन मौकों पर छुट्टी रहेगी। हालांकि, यूपी-बिहार सहित कई राज्य सरकारों ने सत्र शुरू होने के साथ ही स्कूलों की छुट्टियों का वार्षिक कैलेंडर जारी कर रखा है।

ऐसे में संभव है कि छुट्टियां पूर्व में जारी कैलेंडर के आधार पर ही दी जाए, या फिर इसमें संशोधन भी किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Diwali Holiday In UP: यूपी में कब रहेगी स्कूलों में दिवाली की छुट्टी?

उत्तर प्रदेश की सरकार ने साल 2024 में पड़ने वाली सार्वजनिक छुट्टियों का कैलेंडर दिसंबर, 2023 में जारी किया था। जारी कैलेंडर के मुताबिक, सालभर में कुल 56 सार्वजनिक छुट्टियां निर्धारित थीं। इस कैलेंडर में दिवाली की छुट्टी 31 अक्तूबर को बताई गई है। वहीं, 02 नवंबर को गोवर्धन पूजा की भी छुट्टी रहेगी। इसके बाद, 03 नवंबर को भैयादूज की छुट्टी रहेगी।

विज्ञापन

Diwali Holiday In Bihar: बिहार में कब मिलेगी दिवाली की छुट्टी?

बिहार शिक्षा विभाग द्वारा शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए जारी वार्षिक अवकाश कैलेंडर के अनुसार, दिवाली का त्योहार मनाने के लिए एक दिन की छुट्टी दी जाएगी। कैलेंडर में दिवाली की छुट्टी 31 अक्तूबर, 2024 निर्धारित है। यदि कोई बदलाव नहीं होता है, तो बिहार में इसी दिन दिवाली की छुट्टी दी जाएगी।
 

Diwali Holiday In Uttrakhnad: उत्तराखंड में कब बंद रहेंगे स्कूल

उत्तराखंड शासन द्वारा जारी अवकाश कैलेंडर के अनुसार, राज्य में दिवाली की छुट्टी 1 नवंबर, 2024 को दी जाएगी। यदि कोई बदलाव नहीं किया गया, तो उत्तराखंड में दिवाली के उपलक्ष्य में स्कूल 1 नवंबर को बंद रहेंगे।

Diwali Holiday In MP: एमपी में दिवाली की छुट्टी

मध्य प्रदेश सरकार के शैक्षणिक अवकाश कैलेंड में भी दिवाली की छुट्टी 31 अक्तूबर दिखाई गई है। यदि राज्य सरकार द्वारा कोई बदलाव नहीं किया जाता है, तो यही मानना सही रहेगा कि प्रदेश में दिवाली की छुट्टी 31 अक्तूबर को दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed